फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   All BS-6 class AC buses will reach NCR by the end of July.

Chandigarh-Haryana News: जुलाई के आखिर में एनसीआर में पहुंच जाएंगी सभी बीएस-6 श्रेणी की एसी बसें

विज्ञापन
रोजवेज विभाग की योजना, 150 में एसी की 104 बसें पहुंची, नाॅन एसी की 500 में से 131 बसें पहुंची
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की हिदायतों को लेकर गंभीरता के साथ काम हो रहा है। इसी के मद्देनजर वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में वातानुकूलित बसों की पूरी खेप इस माह के आखिर तक पहुंच जाएंगी।
यदि किन्हीं कारणों से कुछ बसों के आने में देरी होगी तो अगस्त के पहले सप्ताह तक एनसीआर के जिलों में ये बसें पहुंच जाएंगी। वहीं, नाॅन एसी यानी सामान्य 500 बसों में से 131 बसें आ चुकी हैं। साथ ही वातानुकूलित 104 बसें भी आ चुकी है। ये सभी बसें एनसीआर और नॉन एनसीआर जिलों में भेजी जा चुकी है। एसी और नाॅन एसी श्रेणी की ये सभी बसें बीएस-6 श्रेणी की हैं।
विज्ञापन

नाॅन एसी (सामान्य) की 500 बसें खरीदने के लिए हरियाणा रोडवेज विभाग एक कंपनी से पहले ही करार कर चुका है। आठ जुलाई तक एनसीआर में सामान्य श्रेणी की 102 बसें पहुंच चुकी हैं। इसी तरह से नाॅन एनसीआर में बीएस-6 श्रेणी की 29 बसें पहुंच गईं हैं। ऐसे में कुल मिलाकर 131 बसें पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही एसी की शेष 46 बसें भी जुलाई के आखिर तक या अगस्त के पहले सप्ताह में डिपो में पहुंच जाएंगी। शेष सामान्य बसें सितंबर तक पहुंचेगी। हरियाणा रोडवेज का प्रयास है कि एक नवंबर से पहले ही बीएस-6 श्रेणी की बसों का पूरी तरह से संचालन हो जाए। कुछ दिन पहले चंडीगढ़ डिपो को भी 10 एसी बसें मिल चुकी हैं और उनका संचालन भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed