{"_id":"6ace37efa0394e5969094f9f","slug":"ajay-khundia-has-assumed-the-responsibility-of-state-president-of-the-bjp-scheduled-caste-morcha-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1148770-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: अजय खुंडिया ने संभाला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: अजय खुंडिया ने संभाला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व
विज्ञापन
फोटो समाचार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वंचित वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मंगलवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया को दायित्व ग्रहण कराया। प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संगठन में किसी भी पद की सार्थकता इस बात से तय होती है कि उस पद की जिम्मेदारी निभाने वाला व्यक्ति समाज के अंतिम व्यक्ति तक कितने प्रभावी ढंग से पहुंचता है। उन्होंने अजय खुंडिया को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मोर्चा समाज के वंचित वर्गों की आवाज बनेगा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ अनुसूचित जाति समाज के कल्याण और अधिकारों के संरक्षण के लिए काम कर रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने अजय खुंडिया से मोर्चे का मंडल स्तर तक शीघ्र विस्तार करने और प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के सरपंचों, पार्षदों, जिला परिषद प्रतिनिधियों व अन्य जनप्रतिनिधियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियों से जोड़ना जरूरी है ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।