फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   AI used for the first time to manage buses 12 thousand buses will run

Chandigarh-Haryana News: बसों की व्यवस्था के लिए पहली बार हुआ एआई का इस्तेमाल, 12 हजार बसें चलेंगी

विज्ञापन
डिपो पर लगेंगे हेल्प डेस्क, हर डिपो में 10 से 20 परीक्षार्थियों को रात्रि में ठहरने का भी किया गया इंतजाम
विज्ञापन




सीईटी ग्रुप सी के लिए यात्रा के लिए प्रवेश पत्र दिखाना होगा अनिवार्य







अमर उजाला ब्यूरो



चंडीगढ़। हरियाणा का परिवहन विभाग सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में अभ्यार्थियों को बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल कर रहा है। एआई की मदद से परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर हर जिले में बसों का आवंटन किया गया है। डेटा के आधार एआई से पता लगाया कि किस गांव से कितने परीक्षार्थी आ रहे हैं। उस हिसाब से रूट को अंतिम रूप दिया गया है। वहीं, वीरवार शाम तक करीब छह लाख परीक्षार्थियों ने बसों की बुकिंग की थी।

सीईटी के चार चरण में करीब 13 लाख 48 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। इसके लिए राज्य परिवहन निगम ने 12 हजार बसों का लक्ष्य निर्धारित किया है। वीरवार शाम तक साढ़े 11 हजार बसों का इंतजाम किया जा चुका था। परीक्षार्थियों को यात्रा के समय अपना प्रवेश पत्र दिखाना होगा। बसों की बुकिंग 26 जुलाई तक होगी। वहीं, जिन परीक्षार्थियों ने पहले बुकिंग करा ली है, वह दोबारा से भी बुकिंग करा सकते हैं क्योंकि पहले शहर से शहरों तक के प्वाइंट बुकिंग में थे। अब परीक्षा केंद्र के निकट प्वाइंट भी ऑनलाइन बुकिंग में दिख रहे हैं।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एआई ने माइक्रो प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसकी मदद से 50 से लेकर एक हजार से अधिक छात्रों तक की संख्या वाले गांवों के समूहों की पहचान की गई है। इससे संख्या के आधार पर बसों की उपलब्धता कराने में मदद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले सत्र के लिए सात बजे परीक्षार्थियों को पहुंचाएगी बस



हरियाणा परिवहन विभाग के मुताबिक प्रतिदिन लगभग 12 हजार बसों की व्यवस्था की गई है। परीक्षा का पहला सत्र 10 बजे से शुरू होगा। इसलिए रोडवेज बस परीक्षार्थी को सुबह सात बजे परीक्षा केंद्र के निकट बस अड्डे पर पहुंचा देगी। वहां से परीक्षार्थियों को शटल बस सेवा उपलब्ध होगी। इसी तरह से शाम के सत्र (15:15–17:00) के लिए दोपहर 12:00 बजे तक परीक्षा केंद्रों के नजदीकी बस अड्डे तक पहुंचाया जाएगा। विभाग का दावा है कि परीक्षा केंद्रों के अंतिम पड़ाव तक निशुल्क शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। ये बसें सुबह साढ़े तीन बजे से चलना शुरू हो जाएंगी। सभी अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे अपने नजदीकी बस डिपो या सब-डिपो के बस स्टैंड पर उपलब्ध जानकारी अनुसार परीक्षा तिथि के दिन, बस के चलने के निर्धारित समय से पहले बस स्टैंड पर पहुंचे।



बाहरी जिलों में जाने के लिए बस अड्डे के काउंटरों पर लिखे जाएंगे शहरों के नाम



बाहरी जिलों में परीक्षा देने के लिए जाने वाले परीक्षार्थियों को बस अड्डों के काउंटरों पर ही जिन शहरों में जाना है, वहां के नाम बड़े-बड़े होर्डिंग्स पर लिखे दिखाई देंगे। काउंटरों के अलावा प्रत्येक बस अड्डे पर जोन और परीक्षा केंद्र यानी संबंधित जिले के जिस क्षेत्र में जाना है, वहां बस लगने की सूचना होगी। परीक्षा केंद्रों की सूची भी जिलेवार बस अड्डों पर लगाई जाएगी। वहीं, बाहरी जिलों से परीक्षा देने के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए पिकअप प्वाइंट तय हैं, उन स्थानों पर शटल बस लगी होंगी। वहां अधिकारी भी तैनात होंगे और शटल बस में बैठकर परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे। प्रत्येक डिपो या सब डिपो पर भी इसी तरह के इंतजाम होंगे। डिपो व सब डिपो पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी परीक्षार्थियों को प्रत्येक जानकारी उपलब्ध कराएंगे।







आवेदकों की पहचान के पुख्ता इंतजाम





परीक्षा केंद्रों पर बायोमीट्रिक्स के अलावा फेस के माध्यम से चेहरे की पहचान आदि के भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पंचकूला से प्रदेश में आयोजित होने वाली परीक्षा की निगरानी होगी।










मंगलसूत्र पहन कर जा सकेंगी महिलाएं





हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में महिलाएं मंगल सूत्र पहनकर जा सकेंगी। दरअसल, 27 जुलाई को हरियाली तीज है इसलिए यह फैसला लिया गया है। वहीं, सिख धर्म से जुड़े परीक्षार्थी अपने धार्मिक चिह्न भी ले जा सकेंगे। आयोग ने यह भी कहा है कि ऐसे लोगों को परीक्षा केंद्र में आधे घंटे पहले पहुंचना होगा ताकि उनकी जांच हो सके।







बस अड्डों पर यह भी व्यवस्थाएं की गईं हैं





ड्राइवरों व कंडक्टरों के लिए भोजन की व्यवस्था







नियमित बसों के लिए काउंटर







सीईटी के लिए विशेष काउंटर







शटल सेवा के लिए विशेष काउंटर







सावर्जनिक घोषणा होती रहेगी







पीने के पानी व शौचालय की व्यवस्था







प्रत्येक डिपो पर 10 से 20 छात्रों के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था







आपात स्थिति में अभ्यार्थियों को छोड़ने के लिए अतिरिक्त बसें व जीपों की व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed