फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   AI to become a digital advisor for investors.

Chandigarh-Haryana News: एआई बनेगा निवेशकों का डिजिटल सलाहकार

विज्ञापन
मिनटों में बताएगा उद्योग के लिए काैन-काैन सी मंजूरियां जरूरी, नियम व प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में भी बताएगा
विज्ञापन

कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित टूल को शामिल किया है। इसका उद्देश्य उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया को सरल, तेज और कम खर्चीला बनाना है। निवेशक अब इन्वेस्ट हरियाणा पोर्टल पर अपनी परियोजना की बुनियादी जानकारी भरेंगे।
एआई तुरंत उसका विश्लेषण करेगा और बताएगा कि कौन सी मंजूरियां आवश्यक हैं। यह संबंधित नियम और राज्य सरकार की प्रोत्साहन योजनाएं भी सुझाएगा। पहले जहां यह जानकारी जुटाने में कई सप्ताह लगते थे, अब यह काम कुछ मिनटों में हो जाएगा। एआई निवेशकों के लिए एक डिजिटल सलाहकार की तरह काम करेगा। इन्वेस्ट हरियाणा सिंगल विंडो पोर्टल पर 140 से अधिक सेवाएं उपलब्ध होंगी। सरकार लैंड फिजिबिलिटी सर्टिफिकेट की नई व्यवस्था भी शुरू करेगी। इससे निवेशकों को जमीन का प्रमाणित विवरण 45 कार्य दिवस के भीतर मिलेगा।
विज्ञापन

मंजूरी में देरी तो सिस्टम खुद देगा अनुमति
नई नीति में डीम्ड अप्रूवल का प्रावधान है। यदि कोई विभाग तय समयसीमा में मंजूरी नहीं देता तो स्वचालित मंजूरी जारी हो जाएगी। उद्योगों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी समयसीमा में जारी होगी। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महासचिव राज चावला के अनुसार नई एआई आधारित और सिंगल विंडो व्यवस्था की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। नई प्रणाली से समय, लागत और कागजी कार्रवाई कम होगी तथा निवेशकों को शुरुआत में ही स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article