फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   After Operation Trackdown, Operation Hotspot Domination will now be conducted in December, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: ऑपरेशन ट्रैकडाउन के बाद अब दिसंबर में चलेगा ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन

विज्ञापन
- पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने एक और पत्र लिखा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। डीजीपी ओपी सिंह ने प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए अपराध और आपराधिक नेटवर्क पर दोहरी कार्रवाई का ऐलान किया है। दिसंबर में प्रदेश में ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन चलेगा जिसके तहत नशेड़ी, जुआरी, सटोरियों और असामाजिक तत्वों के अड्डों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के सफलता को लेकर चौकी इंचार्ज से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई देते आशा जताई कि अपराधी अपने बिगड़े बोल और बेढंगे चाल-चलन में सुधार लाएंगे।


डीजीपी ने कहा कि जेल में उनसे मिलने-जुलने वालों पर नजर और जेलरों से तालमेल रखें। ये तय करें कि वे वहां से दोबारा न शुरू हो जाएं। जो इस अवधि में जेल से बेल पर गए हैं, उनकी अच्छी खबर लें। ये तय करे कि वे बेल की शर्तों के अनुसार खुले में सांस लें। जो भी दोबारा नाखून-दांत दिखाए, उसकी बेल कैंसिल करा दोबारा जेल भेजे। इसी तरह 312 चिह्नित अपराधी, फरार अपराधियों की सूची पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ साझा करते हुए भगोड़ा घोषित कराए और लुकआउट नोटिस जारी कराएं। कुख्यात अपराधियों के तार विदेश से जुड़े होते हैं, सबका पासपोर्ट रद्द कराएं।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि उग्र लोगों के हाथ में हथियार हत्या का सामान है। इसे बनाने, बेचने और खरीदने वाले को ढूंढ-ढूंढ कर जेल भेजें। गन हाउस का पूरा हिसाब रखें। कुछ अपराधियों को ब्लैक में कारतूस बेचते हैं। अपराधियों की सैकड़ों करोड़ की काली कमाई की सूची जो आपने बनाई है, उसकी जब्ती की प्रक्रिया पूरी करें। इनके नाजायज कब्जों को प्रक्रिया के अनुसार ढहाने में सिविल प्रशासन की सहायता करें। इनकी हिस्ट्रीशीट अप-टू-डेट करें। गश्त पर जाने वाले इनकी नियमित चेकिंग करें, इन्हें खामोश रहने की हिदायत करते रहें। डीजीपी ने कहा कि अक्सर शिकायत आती है कि गांव-गांव, शहर-शहर नशेड़ी, जुआरी, सटोरियों और आवारा गर्दों के अड्डे हैं। ऐसे अड्डों पर सर्च करें और सुबह-शाम गश्त करे। अंधेरे वाले रास्ते, जहां मां-बहनों का आना-जाना होता है, वहा लाइट लगवायें, गश्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



संकल्प लें कि कोई सर्दी से न ठिठुरे, भूखा न सोए

डीजीपी ने कहा कि सर्दी का मौसम है। हर किसी के पास घर-कंबल नहीं होता। ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो इनकी सहायता करने को उद्धत रहते हैं। दोनों के बीच संपर्क स्थापित करें। सरकार की भी योजनाएं हैं तो इनको उससे भी जोड़ें। संकल्प लें कि आपके इलाके में कोई सर्दी से न ठिठुरे, भूखा न सोए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed