फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   After Israel, now Haryana's youth will get jobs in Dubai

Chandigarh-Haryana News: इजरायल के बाद अब दुबई में नाैकरी पाएंगे हरियाणा के युवा

विज्ञापन
योजना :- एचकेआरएन के तहत हरियाणा सरकार ने 100 पदों पर निकाली भर्तियां
विज्ञापन

- यूएई के दुबई में रहेगा कार्यस्थल, 13 मई तक कर सकेंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
प्रदेश के युवा अब इजरायल बाद यूएई(यूनाइटेड अरब अमीरात) में भी नाैकरी पा सकेंगे। डंकी रूट के माध्यम से विदेश जाने वाले युवाओं को वैध तरीके से विदेश भेजने की तैयारी का खाका खींच लिया है। हरियाणा सरकार ने एचकेआरएन(हरियाणा काैशल रोजगार निगम) के तहत 100 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। यूएई में नाैकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए 15 बिंदुओं का ब्योरा भी तैयार किया गया है।

हरियाणा सरकार ने एचकेआरएन के तहत यूएई में हेवी ड्यूटी आपरेटर(ट्रेलर ड्राइवर) पदों के लिए यह भर्तियां होंगी। हरियाणा सरकार के एचकेआरएन पोर्टल पर युवा 13 मई 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। सरकार ने जो नियम-शर्तें तय किए हैं उनके मुताबिक, अभ्यर्थियों के लिए टेलर के कार्य में कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए। आयु सीमा भी 24 से 41 वर्ष तक के लिए निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि आवेदन करने वाले युवा अंग्रेजी लिख और समझ सकें, यह भी एक शर्त है। साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं को नाैकरी का माैका मिलेगा। 22 और 23 मई को आनलाइन या आफ लाइन माध्यम से साक्षात्कार होंगे। सरकार ने भर्ती को लेकर एजेंसी भी तय कर ली है। स्वास्थ्य जांच से लेकर इंडियन ट्रांसपोर्ट हेवी ड्राईविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।
विज्ञापन


-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed