फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   A report on the International Gita Mahotsav held in Japan was presented to the Chief Minister.

Chandigarh-Haryana News: जापान में हुए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की रिपोर्ट सीएम के समक्ष पेश की

विज्ञापन
चंडीगढ़। जापान में 18 से 23 जून तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की विस्तृत रिपोर्ट शुक्रवार को सीएम आवास पर मुख्यमंत्री सैनी के समक्ष पेश की गई। यह रिपोर्ट गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की उपस्थिति में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल व अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण के सदस्य विजय नरूला ने पेश की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विचारों को दुनिया तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने कुरुक्षेत्र में होने वाले अगले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में जापान के प्रतिनिधिमंडल की विशेष भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सैनी ने कहा कि यह आयोजन भारत और जापान के सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देने वाला साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed