फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   A plan will be prepared to expand the plywood industry of Yamunanagar.

Chandigarh-Haryana News: यमुनानगर के प्लाईवुड उद्योग को बढ़ाने के लिए तैयार होगी योजना

विज्ञापन
युवा, महिला, किसान और गरीब के कल्याणार्थ नीति निर्माण पर सीएम की समीक्षा बैठक
विज्ञापन


महिलाओं का प्रतिनिधित्व 45 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो गया, 60 फीसदी करने का लक्ष्य
चंडीगढ़। यमुनानगर के प्लाईवुड उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार होगी, ताकि इस क्षेत्र के बरसों पुराने प्लाईवुड उद्योग को बढ़ावा मिल सके। साथ ही जगाधरी के धातु उद्योग को भी पुनर्जीवित करने के लिए मास्टर प्लान बनाने के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए।
सीएम ने मुख्य सचिव कार्यालय, गृह विभाग, श्रम विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य, मत्स्य और आयुष विभागों सहित अन्य विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में सीएम ने अधिकारियों को युवा, महिला, किसान और गरीब के कल्याणार्थ नीति निर्माण करने और नियमों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि नीतियां बनाते समय इन वर्गों की वास्तविक आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन




महिला स्टार्टअप को बढ़ावा

बैठक में जानकारी दी गई कि स्टार्टअप में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 45 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो गया है और इसे 60 फीसदी तक लेकर जाने का लक्ष्य है। इसके लिए नीति आयोग के सहयोग से पंचकूला में एक केंद्र स्थापित किया जाएगा, इस केंद्र में वित्तीय प्रोत्साहनों के अलावा महिलाओं को स्टार्टअप से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। साथ ही प्रदेशभर में हर योगशाला के साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





श्रमिकों के लिए किफायती आवास सुविधाएं
सीएम सैनी ने निर्देश देते हुए कहा कि शहरों में श्रमिकों के लिए आवासीय सुविधाएं विकसित करने की योजना के लिए सीएसआर के तहत कॉर्पोरेट संस्थानों को जोड़ने की संभावनाएं तलाश करें। इसके अमल से श्रमिकों को सस्ती दरों पर आवास सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इन आवासीय क्षेत्रों में कैंटीन की सुविधा भी विकसित किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्पादित होने वाली फसलों के अनुरूप वहां खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने की कार्य-योजना बनाई जाए, ताकि किसान भी परंपरागत फसलों के अलावा मार्केट के अनुसार फसलों की खेती कर सकें। छोटे-छोटे क्लस्टर चिह्नित करके फसलों के अनुसार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाएंगे। सीएम ने सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से सभी प्रमुख मार्गों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। हादसा बाहुल्य सड़कों की पहचान कर तत्काल सुधार पर काम किया जाए। सर्दियों के मौसम में हादसे रोकने के लिए साइनेज बोर्ड लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed