{"_id":"68c2d135a6a680a9110d5d99","slug":"a-nodal-officer-will-be-appointed-to-check-the-quality-of-the-food-at-mata-mansa-devi-temple-electricity-will-be-supplied-from-solar-panels-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-815959-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: माता मनसा देवी मंदिर के भंडारे की गुणवत्ता जांचने के लिए नोडल अधिकारी होगा नियुक्त, सोलर पैनलों से होगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: माता मनसा देवी मंदिर के भंडारे की गुणवत्ता जांचने के लिए नोडल अधिकारी होगा नियुक्त, सोलर पैनलों से होगी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
- माता मनसा देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए धर्मशालाओं की ऑनलाइन होगी बुकिंग
चंडीगढ़। पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में 22 सितंबर से शुरू होने वाले अश्विन नवरात्र मेले के आयोजन को लेकर सरकार व्यापक इंतजाम करेगी। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने विशेष सफाई अभियान के लिए विभागों को जिम्मा साैंपा है। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए तैयार होने वाले भंडारे की गुणवत्ता की जांच के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। भंडारे में परोसे जाने वाले व्यंजनों का साप्ताहिक मेन्यू तैयार किया जाएगा। वहीं, बिजली की निर्भरता कम करने के लिए मंदिर परिसर, वृद्धाश्रम और दूसरे सभी भवनों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने पंचकूला स्थित माता मनसा मंदिर परिसर स्थित काॅन्फ्रेंस हाल में मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। निकाय मंत्री ने बताया कि मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम और अन्य दूसरे संबंधित विभाग संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाएं। मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का इंतजाम होना चाहिए।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी पंचकूला को स्लम मुक्त करना चाहते हैं इसलिए अवैध अतिक्रमण को तुरंत रोका जाए। 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़े में मंदिर परिसर में संपूर्ण स्वच्छता अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। सभी धर्मशालाओं में सफाई, रंग-रोगन आदि कार्य तुरंत कराने के आदेश दिए हैं। मंदिर परिसर में स्थित सभी शौचालयों की नियमित रूप से साफ-सफाई के कार्य कराने होंगे। महिला और पुरुष शौचालयों के लिए अलग-अलग केयर टेकर नियुक्त किए जाए। मनसा देवी मंदिर को भव्य रूप से विकसित करने का मास्टर प्लान तैयार करने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं और कहा है कि मंदिर में होने वाले विकास कार्यों की जल्द समीक्षा करेंगे।