फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   A new strategy will be made in Delhi regarding OPS, a decision will also be taken on the 8th pay scale.

Chandigarh-Haryana News: ओपीएस को लेकर दिल्ली में बनेगी नई रणनीति, 8वें वेतनमान पर भी होगा निर्णय

विज्ञापन
चंडीगढ़। देशभर के कर्मचारी संगठन ओपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम) को लागू कराने की मांग को लेकर नए सिरे से मंथन करेंगे। दिल्ली में 16 और 17 अगस्त को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें 9 जुलाई को हो चुकी हड़ताल की समीक्षा की जाएगी। देशभर के कर्मचारी संगठनों के अलावा हरियाणा के कर्मचारी संगठन भी दो दिवसीय बैठक में शामिल होकर आगामी आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने अपने बयान में कहा कि ओपीएस के लिए व्यापक एकता के साथ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके साथ ही 2020 में कोरोना आया तो केंद्रीय, राज्य कर्मचारियों के अलावा पेंशन धारकों को 18 माह का डीए नहीं दिया गया था। इस मांग को भी दिल्ली में आयोजित होने वाली बैठक में उठाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा 8वें वेतनमान को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति तय करेंगे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) और एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन योजना) जैसे मुद्दों पर भी वार्ता होगी। कहा कि कर्मचारियों के लिए उपयोगी केवल ओपीएस ही है, इसलिए राज्य और केंद्र सरकार ओपीएस को बहाली को लेकर निर्णय नहीं लेती तो आंदोलन की रणनीति भी तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed