फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   A call will come after the complaints made on the helpline number are resolved, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: हेल्पलाइन नंबर पर की गईं शिकायतों के समाधान के बाद आएगी काॅल

विज्ञापन
-सीईटी के पोर्टल पर विजिटरों का आंकड़ा 8.50 लाख पार, आवेदन 50 हजार से अधिक
विज्ञापन

शनिवार-रविवार को भी स्टाफ कार्यालय में रहेगा तैनात, दो नए हेल्पलाइन नंबर जारी
अरुण शर्मा
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त पात्रता परीक्षा-2025 (सीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों के लिए कई सुविधाएं दी हैं। आवेदक उन सुविधाओं का लाभ उठाएंगे तो उन्हें तकनीकी रूप से आवेदन के दाैरान परेशानी नहीं आएगी। आयोग ने एक-एक समस्या के समाधान का जवाब दिया है। वहीं, हेल्प लाइन नंबर पर की गईं शिकायतों के समाधान के बाद भी आवेदकों के पास फोन आएगा और फीडबैक भी लिया जाएगा।
आवेदकों को अवकाश वाले दिन (शनिवार-रविवार) भी परेशानी न हो, इसके लिए कर्मचारियों को कार्यालय में उपस्थित रहने के आदेश दिए गए हैं। हेल्प लाइन नंबर के माध्यम से अभी तक करीब 4000 शिकायतें आ चुकी हैं। शिकायत देने वालों को वापस काॅल कर समस्या का हल हुआ या नहीं, इसकी भी जानकारी ली जा रही है। इसके लिए अलग से 10 से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। हालांकि कुछ आवेदक हेल्पलाइन नंबर के काॅल को रिसीव नहीं कर रहे। वहीं, पोर्टल पर विजिट करने वालों का आंकड़ा 8.50 लाख को पार कर गया है। अभी तक करीब 50 हजार आवेदन हुए हैं। आयोग ने सोशल मीडिया, गूगल फार्म और हेल्प लाइन नंबर 9063493990 (सुबह नाै से शाम छह तक ) के माध्यम से भी शिकायतें-सुझाव देने के लिए कहा है। इनके अतिरिक्त भी दो नए हेल्पलाइन नंबर-18005728997 और 0172-2566597 जारी किए हैं। इन नंबरों पर सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक आवेदक फोन कर सकेंगे।
विज्ञापन



पहले भी कभी आवेदन किया है तो जान सकेंगे मोबाइल नंबर व ब्योरा
आयोग के सदस्य साधुराम जाखड़ ने बताया कि आवेदकों की शिकायतें सामने आ रही हैं कि उन्होंने पहले आवेदन किया था लेकिन अब उनके पुराने आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबर को अनाधिकृत बताया जा रहा है। सुझाव है कि पोर्टल पर अपना ब्योरा डालेंगे तो पहले किए गए आवेदन का विवरण भी सामने होगा। इसी तरह से आवेदन पूर्ण करने के बाद जब ब्योरा अपलोड करेंगे तो दो बार यह प्रक्रिया करनी होगी। यदि पहली बार में कोई त्रुटि होगी तो उसे सही करके दोबारा से सही ब्योरा भरा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आयोग की तरफ से ग्रुप-सी के लिए जारी नोटिफिकेशन का भी अवलोकन करें, जिससे सही जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------

कई तरह की शिकायतें आ रहीं
आवेदक अमरूद्दीन छारोड़ा, पवन चोपड़ा ने शिकायत की है कि वर्ष 2022 में सीईटी के आवेदन वाला पुराना मोबाइल नंबर अनाधिकृत दिखाया जा रहा है। अधिवक्ता पवन अहलावत ने पूछा है कि सबमिशन के बाद फाॅर्म एडिट कैसे करें, शुल्क जमा होना शेष है। पुनीत गुज्जर ने बीसी (बी) प्रमाण-पत्र बनवाने में आ रही परेशानी बताई। हेमलता, संजय वर्मा आदि ने सरल पोर्टल संचालन न होने की शिकायत की है।

साइबर ठगों से सावधान रहने के लिए किया आगाह
सीईटी के लिए 28 मई बुधवार की रात खोला गया। आवेदक 12 जून की रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने वालों को साइबर ठगी से बचने के लिए विशेष रूप से आगाह किया है। आगाह किया है कि आयोग किसी भी तरह के पेमेंट लिंक व्हाट्सएप या ईमेल के जरिए नहीं भेजता है। शुल्क भुगतान के लिए आयोग की तरफ से कोई काॅल भी नहीं जाता है। ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) पर पूर्ण ब्योरा भरने के आगामी चरण में शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया शुरू होगी।


------------

पांच गलतियां कीं तो आवेदन होगा निरस्त : हिम्मत सिंह
आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि पंजीकरण के दाैरान आवेदक कुछ गलतियां कर रहे हैं, यदि आवेदन के समय एक भी गलती रह गई तो आवेदन निरस्त हो सकता है। आवेदक अपनी नई रंगीन तस्वीर ही अपलोड करें। साइड एंगल वाली फोटो यानी सेल्फी अपलोड न करें। ए4 शीटपर पासपोर्ट साइज के ही फोटो वाली पूरी शीट अपलोड न करें। श्रेणी वाले काॅलम में आधार कार्ड अपलोड नहीं करना।

-----------

आवेदकों के लिए यह भी सुझाव
-अपना ही मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी भरें।
- स्वयं ही आवेदन करें या स्वयं ही जांच करें।
- कोई परेशानी हो तो हेल्पलाइन पर मदद लें।
- आवेदक त्रुटि से बचने के लिए सावधानी बरतें।
- सभी दस्तावेजों की काॅपी पढ़ने योग्य हों।
- अस्पष्ट काॅपी-फोटो अपलोड नहीं करने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed