फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   60 thousand nutrition kits are needed for TB patients this year, Health News, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: टीबी मरीजों के लिए इस साल 60 हजार पोषण किट की जरूरत

विज्ञापन
टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए किया गया अनुरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर शुक्रवार को राज्य टीबी प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र की बैठक हुई। बैठक प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों और उनके परिवारों को पोषण किट प्रदान करने के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के माध्यम से समर्थन जुटाने के उद्देश्य से बुलाई गई। बैठक में इस अभियान को जनभागीदारी के रूप में सशक्त करने पर विशेष जोर दिया गया जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कोई भी टीबी मरीज पोषण से वंचित न रहे। हरियाणा में इस वर्ष लगभग 60,000 पोषण किट की आवश्यकता है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के मिशन निदेशक रिपुदमन सिंह ढिल्लों ने सभी प्रतिभागियों से नैतिक कर्तव्य के रूप में अधिकतम टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए आगे आने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पोषण की सहायता से मरीजों की रिकवरी में तेजी आती है। डॉ. कुलदीप सिंह ने भी पोषण सहायता के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक समर्थन प्रदान करने पर जोर दिया ताकि मरीज मानसिक रूप से भी मजबूत महसूस कर सकें। राज्य टीबी अधिकारी डॉ. राजेश राजू ने एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी जिसमें टीबी मरीजों के लिए पोषण के महत्व को रेखांकित किया गया। बैठक की अध्यक्षता एनएचएम के मिशन निदेशक डॉ. रिपुदमन सिंह ढिल्लों ने की। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed