फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   515 unrecognized private schools in the state will be closed

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश के 515 गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूल होंगे बंद

विज्ञापन
- ब्लॉक अधिकारी की जांच के बाद भिवानी बोर्ड की साइट पर स्कूलों की सूची अपलोड
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश के 515 गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूल बंद होंगे। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की जांच के बाद सभी स्कूलों की सूची हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की आधिकारिक साइट पर अपलोड की गई है। इनमें सिरसा और हिसार जिले का एक भी स्कूल शामिल नहीं है। इन दोनों जिलों के गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों का नाम दूसरी सूची में शामिल किया जा सकता है। जिलों में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने की प्रक्रिया भी स्थानीय शिक्षा अधिकारियों की तरफ से शुरू कर दी गई है। वहीं, शिक्षा विभाग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि जिन स्कूलों पर कार्रवाई होगी, उन स्कूलों के बच्चों का समीप के सरकारी स्कूल में दाखिला करवाया जाएगा।
शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी के सुपरविजन में स्कूलों की पहचान की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों की पहचान कर सूची तैयार की है। इसके बाद ब्लाॅक शिक्षा अधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सूची शिक्षा निदेशालय को भेजी थी। इसी आधार पर अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की आधिकारिक साइट पर सूची अपलोड की गई है।
विज्ञापन


सूची में सबसे ज्यादा महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिले के 90-90 स्कूल शामिल
गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की सूची में भिवानी के 30, फतेहाबाद के 32, गुरुग्राम के 22, झज्जर के 26, जींद के 2, कैथल के 35, करनाल के 38, कुरुक्षेत्र के 3, महेंद्रगढ़ के 90, पलवल के 75, रेवाड़ी के 90, रोहतक के 18, सोनीपत के 14, यमुनानगर के 40 स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

निजी स्कूलों को बंद करने के बजाय सरकार और शिक्षा विभाग को बीच का रास्ता निकालना चाहिए। स्कूल बंद होने से रोजगार भी खत्म होंगे और बच्चों के भविष्य पर भी फर्क पड़ेगा।
-सतपाल कुंडू, प्रदेशाध्यक्ष, प्राइवेट स्कूल संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed