{"_id":"68308b377b4dfe4cee01a70b","slug":"37-illegal-colonies-of-eight-districts-were-regularized-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1010-717840-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: आठ जिलों की 37 अवैध काॅलोनियां हुईं नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: आठ जिलों की 37 अवैध काॅलोनियां हुईं नियमित
विज्ञापन
अब लोगों को मिलेगी सीवरेज, पानी, सड़क और बिजली की सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने आठ जिलों की 37 अवैध कॉलोनियों को नियमित कर दिया है। अब यहां रहने वाले लोगों को सीवरेज, पानी, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। लंबे समय से इन काॅलोनियों को वैध करने की मांग की जा रही थी। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
स्थानीय निकाय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक चरखी दादरी की तीन, कैथल की सात, करनाल की चार, रोहतक की 12, सोनीपत की तीन, गुरुग्राम की पांच, नूंह की दो और पलवल की एक काॅलोनी को नियमित किया गया है। इसके साथ ही निकाय विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि हाईटेंशन लाइन या गैस/पेट्रोलियम पाइपलाइन से प्रभावित क्षेत्र में आने वाले भूखंडों को अधिसूचना के अधीन विचार नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार इन कॉलोनियों में विकास के लिए अलग से राशि भी आवंटित करेगी, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाएं जल्द से जल्द मिल सकें।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार लगातार अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का काम कर रही है। पिछले दो सालों में नौ चरणों में अब तक 836 काॅलोनियों को नियमित किया जा चुका है।