{"_id":"68000db66d24b98064016939","slug":"345-applications-received-for-the-posts-of-chief-information-commissioner-and-information-commissioner-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-685160-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: मुख्य सूचना आयुक्त व सूचना आयुक्त पदों के लिए पहुंचे 345 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: मुख्य सूचना आयुक्त व सूचना आयुक्त पदों के लिए पहुंचे 345 आवेदन
विज्ञापन
11 में से आठ पद खाली, कई रिटायर्ड आईएएस व आईपीएस ने किया आवेदन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त के सात पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल आठ पदों के लिए 345 आवेदन पहुंचे हैं। इनमें राज्य के कई रिटायर्ड आईएएस, आईपीएस व एचसीएस अधिकारी शामिल हैं। मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए पूर्व मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, पूर्व आईएएस ज्योति अरोड़ा व सूचना आयुक्त प्रदीप शेखावत ने भी आवेदन किया है। अब सर्च कमेटी को निर्धारित पदों से तीन गुना का नाम शार्टलिस्ट करेगी और प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।
जानकारी के मुताबिक अन्य आवेदकों में पूर्व आईएएस अंकुर गुप्ता, रेणु फुलिया, महावीर कौशिक, आलोक निगम, आरएस वर्मा, भूपेंद्र सिंह, महेश्वर शर्मा, गोरखराम, अश्वनी कुमार गुप्ता, नरेश नरवाल, धर्मवीर सिंह, अमरजीत सिंह मान शामिल हैं। वहीं, आईपीएस अधिकारियों में एलआर बिश्नोई और अरुण कुमार मित्तल हैं। इसके अलावा कई पत्रकार व वकीलों ने भी इसके लिए आवेदन किया है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में रिटायरमेंट के बाद अफसर इन पदों पर तैनात होते रहे हैं। दरअसल इन नौकरियों का अच्छा पैकेज, आवास व गाड़ी की सुविधा भी शामिल है। इन पदों का मासिक वेतन सवा दो लाख रुपये है। राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त समेत कुल 11 पद शामिल हैं। इनमें से आठ पद खाली हैं। पद खाली होने की वजह से करीब आठ हजार से अधिक आरटीआई व अपीलें लंबित हैं।