फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   333 BS-4 buses will be out of the fourteen districts of the state coming in NCR

Chandigarh-Haryana News: एनसीआर में आने वाले प्रदेश के चाैदह जिलों से 333 बीएस-4 बसें होंगी बाहर

विज्ञापन
अरुण शर्मा
विज्ञापन

चंडीगढ़। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और निकटवर्ती क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के आदेशों का पालन हरियाणा में शुरू हो गया है। हरियाणा रोडवेज ने एनसीआर में शामिल 14 जिलों और दिल्ली डिपो को लेकर खास तैयारी की है।
इन क्षेत्रों में अगले तीन-चार माह के अंदर बीएस-4 के बजाय बीएस-6 बसों का संचालन होगा। अभी एनसीआर के जिलों में करीब 333 बीएस-4 श्रेणी की बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश के 15 डिपो को लेकर योजना पर काम जारी है। फिलहाल एनसीआर के जिलों में बीएस-6 बसें उतारने के लिए काम हो रहा है। प्रदेश में बीएस-6 श्रेणी की 500 सामान्य बसें और 150 एचवीएसी (हीटिंग, वेंटिलेशन एयर कंडीशनिंग) बसों की खरीदने के लिए दो कंपनियों से करार हो चुका है। फिलहाल सामान्य 500 में से 100 बसें आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही एचवीएसी श्रेणी की 150 में से 55 बसें एनसीआर के जिलों में भेजी जा चुकी हैं। शेष बसें भी जुलाई-अगस्त तक पहुंच जाएंगी। ऐसे में सितंबर अक्तूबर तक एनसीआर में पूरी तरह से बीएस-6 श्रेणी की बसों का संचालन होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed