फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   32 posts in the Human Resources Department will be filled on deputation.

Chandigarh-Haryana News: मानव संसाधन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर भरे जाएंगे 32 पद

विज्ञापन
विभिन्न विभागों के पात्र नियमित कर्मचारी कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मानव संसाधन विभाग में प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर 32 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत पात्र नियमित अधिकारी एवं कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे। विभाग में आठ विभिन्न श्रेणियों के पद भरे जाएंगे। इनमें 13 सहायक, 6 लिपिक, 3 अधीक्षक, 3 निजी सहायक, 3 स्टेनो-टाइपिस्ट, 2 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, 1 निजी सचिव व 1 चालक का पद शामिल है। ये नियुक्तियां हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम 2016 के प्रावधानों के अनुसार की जाएंगी। सरकार ने प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं।

अधिकांश पदों के लिए समकक्ष पद पर कम से कम तीन वर्ष का अनुभव आवश्यक होगा। जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पद के लिए दो वर्ष का अनुभव निर्धारित किया गया है।अधीक्षक के पद के लिए ऐसे कर्मचारी भी पात्र होंगे जिन्होंने सहायक अथवा उप अधीक्षक के रूप में आठ वर्ष से अधिक सेवा की हो। निजी सहायक के रूप में आठ वर्ष से अधिक अनुभव रखने वाले कर्मचारी निजी सचिव के पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इच्छुक एवं पात्र कर्मचारियों के आवेदन, निर्धारित प्रारूप में उनका बायोडाटा तथा पिछले पांच वर्षों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) का सारांश संलग्न कर पत्र जारी होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर मानव संसाधन विभाग को भेजें। सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं कर्मचारियों के नाम भेजे जाएं जिनके विरुद्ध कोई अनुशासनात्मक कार्यवाही, सतर्कता जांच अथवा दंड लंबित न हो। विभागों से ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनुशंसा करने को भी कहा गया है जिन्हें चयन होने पर तत्काल कार्यमुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed