फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   32 athletes from Haryana to showcase their prowess at the Asian Para Games.

Chandigarh-Haryana News: एशियन पैरा गेम्स में हरियाणा के 32 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
जापान के आइची नागोया में 18 से 24 अक्तूबर तक होंगे एशियन पैरा गेम्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जापान के आइची नागोया में 18 से 24 अक्तूबर तक आयोजित होने जा रही पैरा एशियन गेम्स में भारतीय दल में हरियाणा के 32 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। भारतीय टीम में एथलेटिक्स के 8 खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें सबसे ज्यादा सोनीपत से 9 खिलाड़ी शामिल हैं। इस बार एशियाई पैरालंपिक समिति (एपीसी) की तरफ से एथलेटिक्स में देशभर का कोटा कम करने के कारण खिलाड़ियों की संख्या कम हो गई है। इस वजह से ट्रायल में तीसरे रैंक पर आने वाले खिलाड़ियों को भी मौका नहीं मिल सका है।

पिछली बार हरियाणा के 84 खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 9 रजत और 15 कांस्य सहित कुल 30 पदक जीते थे। इस बार हरियाणा से 8 महिला खिलाड़ी भी पदक जीतने मैदान में उतरेंगीं। यानी 32 खिलाड़ियों में 25 फीसदी महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें रोहतक की पैरा आर्चरी खिलाड़ी पूजा, हिसार की भावना, गुरुग्राम की पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी करमज्योति, सोनीपत से पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नीरज, हिसार से जूडो खिलाड़ी कोकिला, पैरा पावर-लिफ्टिंग में सुमन देवी, फरीदाबाद से पैरा स्वीमिंग खिलाड़ी दिव्यांशी सजिता और हिसार से पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी एकता भ्यान शामिल हैं।
विज्ञापन


25 फीसदी खिलाड़ी पहली बार एशियन गेम्स में खेलेंगे
हरियाणा की ओर से 25 फीसदी यानी 8 खिलाड़ी पहली बार एशियन पैरा गेम्स खेलने उतरेंगे। इनमें रोहतक के पैरा एथलीट विशेष, सोनीपत के नीरज, प्रवीन, राहुल, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हार्दिक मक्कड़, हिसार के संदीप, झज्जर के सुखचैन व पैरा स्वीमिंग में रोहतक के हिमांशू नांदल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसे है पदक की उम्मीद
पैरा बैडमिंटन में नीरज, हार्दिक मक्कड़, नितेश कुमार और राकेश पांडे चुनौती पेश करेंगे। तैराकी में हिमांशु नांदल और दिव्यांशी सजिता उतरेंगे। पैरा स्वीमिंग में हिमांशू नांदल और दिव्यांशी सजिता, जूडो में कोकिला व बिजेंद्र, पावरलिफ्टिंग में अशोक व सुमन देवी, टेबल टेनिस में एकता भ्याण व संदीप दांगी और शूटिंग में मनीष नरवाल से हरियाणा को पदक की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed