फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   26% of paddy harvesting remains stubble burning cases may increase

Chandigarh-Haryana News: धान की 26 फीसदी कटाई बाकी, बढ़ सकते हैं पराली जलाने के मामले

विज्ञापन
-बहादुरगढ़ देश में तीसरा सबसे प्रदूषित शहर, अभी 15 दिन और झेलना पड़ सकता है पराली का धुंआ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के कई शहर प्रदूषण की चपेट में हैं। शुक्रवार को प्रदेश का बहादुरगढ़ देशभर में प्रदूषण के मामले में तीसरे स्थान पर रहा। बहादुरगढ़ का 313 एक्यूआई(एयर क्वालिटी इंडेक्स) रहा जबकि पहले स्थान पर दिल्ली रहा। दिल्ली का एक्यूआई 322 और दूसरे नंबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का एक्यूआई 314 रहा। अभी भी 26.86 प्रतिशत धान कटाई का कार्य शेष है और करीब 15 दिन और लगेंगे इसलिए अगले दो सप्ताह बेहद चिंताजनक रह सकते हैं।
हरियाणा में बासमती धान का क्षेत्रफल 22.64 लाख एकड़ है जिसमें करीब 11.82 लाख एकड़ धान की कटाई का कार्य हो चुका है। हरियाणा कृषि एवं कल्याण विभाग के अनुसार 52.21 प्रतिशत ही बासमती धान की कटाई का कार्य पूरा हुआ है। गैर बासमती धान की बात करें तो 20.81 लाख एकड़ में से 19.96 एकड़ यानी 75.92 एकड़ धान की कटाई हुई है। रोहतक में बासमती धान की कटाई का कार्य 47.54 प्रतिशत, सिरसा 45.45 प्रतिशत, जींद में 30.12 प्रतिशत, हिसार में 25.79 प्रतिशत, चरखी दादरी में 2 प्रतिशत हुआ है। यदि गैर बासमती धान की कटाई की बात करें तो दादरी में 20 प्रतिशत, फतेहाबाद में 75 प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ है। अभी तक बासमती और गैर बासमती धान की कटाई का कार्य 73.14 प्रतिशत हुआ है।
विज्ञापन


जिन जिलों में धान कटाई का कार्य बाकी वहीं पराली जलाने के अधिक आते हैं मामले : विशेषज्ञ
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक रणबीर राठी का कहना है कि जीटी बेल्ट में शामिल अधिकतर जिलों में अगेती धान होता है और वहां धान की कटाई का कार्य लगभग हो गया है। जिन जिलों में धान कटाई का कार्य जारी है वहीं अधिक पराली जलाने के मामले आ रहे हैं। धान कटाई का कार्य आगामी दो सप्ताह में पूरा होगा। ऐसे में पराली जलाने के मामले नियंत्रित नहीं हुए तो परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 अधिकारियों-कर्मचारियों को विभाग दे चुका है कारण बताओ नोटिस
कृषि विभाग की तरफ से अभी तक 60 अधिकारियों-कर्मचारियों को पराली प्रबंधन के कार्य में लापरवाही के लिए नोटिस दिए जा चुके हैं। करनाल में 1, पलवल में 24, कैथल में 32 और सिरसा में 3 अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बैठक करके जिन स्थानों से अधिक मामले आ रहे हैं वहां की समीक्षा की है।

-------------

हरियाणा के प्रमुख शहरों का एक्यूआई

शहर एक्यूआई

बहादुरगढ़
313

जींद
291

फतेहाबाद
288

चरखी दादरी
286

मानेसर
258

गुरुग्राम 253

करनाल
246

भिवानी
235

कुरुक्षेत्र
228

नारनाैल 216

कैथल
201
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed