फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   2185 seats in MBBS and 872 seats for PG

Chandigarh-Haryana News: एमबीबीएस में 2185 सीट, पीजी के लिए 872 सीट, निजी काॅलेजों में पढ़ाई महंगी

विज्ञापन
चंडीगढ़। झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने चार सवाल पूछे। उन्होंने प्रदेश में जिलावार सरकारी और निजी मेडिकल काॅलेज का ब्योरा मांगा। राजकीय और निजी मेडिकल काॅलेजों में स्वीकृत सीटों की जानकारी मांगते हुए एससी (शेड्यूल कास्ट), दिव्यांग और ईडब्ल्यूएस(आर्थिक रूप से कमजोर) वर्गों के लिए सीटों के लिए तय आरक्षण की स्थिति भी बताने को कहा। एमबीबीएस की सरकारी और निजी काॅलेज में वार्षिक फीस का ब्योरा भी स्वास्थ्य मंत्री से पूछा। स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब देते हुए 6 सरकारी, 1 एडेड व 8 निजी मेडिकल काॅलेजों का ब्योरा दिया। एमबीबीएस के लिए सरकारी मेडिकल काॅलेजों में 835, एडेड काॅलेजों में 100 और निजी मेडिकल काॅलेजों में 1250 सीट स्वीकृति की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पीजी में एमडी व एमएस के लिए 872 सीट हैं। नूंह, सोनीपत, करनाल, फरीदाबाद के सरकारी मेडिकल काॅलेजों में पांच वर्ष की पढ़ाई की फीस 4.22 लाख रुपये और अग्रोहा मेडिकल काॅलेज में 8.10 लाख रुपये होने की जानकारी दी। निजी मेडिकल काॅलेजों में 12 लाख रुपये तक का शुल्क होने का ब्योरा स्वास्थ्य मंत्री ने दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed