{"_id":"6859abdb7140e02b9200f32a","slug":"20-persent-of-dnb-seats-in-medical-colleges-reserved-for-serving-candidates-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-745069-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: मेडिकल कॉलेजों में डीएनबी की 20 फीसदी सीटें सेवारत उम्मीदवारों के लिए आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: मेडिकल कॉलेजों में डीएनबी की 20 फीसदी सीटें सेवारत उम्मीदवारों के लिए आरक्षित
विज्ञापन
चंडीगढ़। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग ने पोस्ट डिप्लोमा डीएनबी में प्रवेश के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए रोहतक स्थित पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय को पोस्ट डिप्लोमा डीएनबी पाठ्यक्रम की राज्य कोटा सीटों के लिए संयुक्त केंद्रीकृत काउंसलिंग आयोजित करने के लिए अधिकृत किया है।
नए सत्र की पोस्ट डिप्लोमा डीएनबी की 50फीसदी सीटें अखिल भारतीय मेरिट श्रेणी के माध्यम से भरी जाएंगी और शेष 50 फीसदी सीटें राज्य के विभिन्न एनबीई मान्यता प्राप्त जिला नागरिक अस्पतालों में राज्य कोटे के तहत भरी जाएंगी। वहीं, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट डिप्लोमा डीएनबी पाठ्यक्रमों में 20 फीसदी सीटें सेवारत उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होंगी और राज्य कोटे के तहत भरी जाएंगी। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शेष सीटें अखिल भारतीय कोटे की सीटों के तहत भरी जाएंगी।
अंबाला, फरीदाबाद और पंचकूला के नागरिक अस्पताल में पोस्ट डिप्लोमा डीएनबी कोर्स संचालित किए जाते हैं। वहीं, बीपीएस जीएमसी, खानपुर कलां, सोनीपत, केसीजीएमसी, करनाल और एसएचकेएम जीएमसी, नल्हर, नूंह में कोर्स संचालित हैं। पोस्ट डिप्लोमा डीएनबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बीडी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में पंजीकरण कराना होगा। ब्यूरो