{"_id":"6aa01a879d72ebd8b90524bd","slug":"10-hcs-officers-transferred-in-haryana-several-assigned-new-responsibilities-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1118267-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले, कई को नई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले, कई को नई जिम्मेदारी
विज्ञापन
शिक्षा, परिवहन, एचएसवीपी और खाद्य विभाग में फेरबदल
एचसीएस योगेश मेहता को व्यापारी कल्याण बोर्ड के साथ खाद्य आयोग के सचिव की जिम्मेदारी भी दी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई अधिकारियों को शिक्षा, परिवहन, एचएसवीपी, खाद्य एवं औषधि प्रसाधन , अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समेत विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कई अधिकारियों के मौजूदा पदों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी जोड़ी गई हैं। एचसीएस योगेश कुमार मेहता को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का सचिव व हरियाणा राज्य खाद्य आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।
अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) निशु नी नम्रता सिंगल को मौलिक शिक्षा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) व हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव कार्यालय में ओएसडी विराट को मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग का नियंत्रक एवं अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।
हिसार मंडल आयुक्त कार्यालय में ओएसडी जगदीप सिंह को संपदा अधिकारी, एचएसवीपी हिसार व भूमि अधिग्रहण अधिकारी हिसार नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त परिवहन आयुक्त संदीप अग्रवाल को अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। एचएसवीपी गुरुग्राम के संपदा अधिकारी- 1 राकेश सैनी को संपदा अधिकारी-2 व भूमि अधिग्रहण अधिकारी गुरुग्राम नियुक्त किया गया है। वहीं, संपदा अधिकारी-2 एवं भूमि अधिग्रहण अधिकारी अनुपमा मलिक को संपदा अधिकारी-I, एचएसवीपी गुरुग्राम की जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे सुरेश रवेश को संयुक्त परिवहन आयुक्त हरियाणा नियुक्त किया गया है। मौलिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) एवं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव (विधिक) नीरज शर्मा को राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है। वह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव (विधिक) का कार्य भी संभालेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक वर्मा को खाद्य एवं औषधि प्रसाधन विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। वह आयुष्मान भारत, हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद भी संभालेंगे।