फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chance of rain in Haryana due to effect of Western Disturbance

Haryana: पश्चिमी विक्षोभ के असर से छाए बादल, कई जिलों में हुई छिटपुट बूंदाबांदी, आज भी रहेगी संभावना

Fri, 30 Dec 2022 12:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 12:47 AM IST
सार

हिसार की रात व यमुनानगर का दिन प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन
Chance of rain in Haryana due to effect of Western Disturbance
झज्जर में छाए बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इस दौरान कई जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई। इस दौरान हिसार में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री व यमुनानगर के दामला में अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।  

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही पंजाब से सटे प्रदेश के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, अंबाला, यमुनानगर में बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। 31 दिसंबर को यह पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाएगा। इसके बाद हवाओं की दिशा बदलकर फिर से उत्तर पश्चिमी हो जाएगी और प्रदेश में दोबारा से कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि देश के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में हिमपात हो रहा है। वहीं पंजाब पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से दक्षिणी पश्चिमी व पूर्वी हवाएं चल रही हैं, जिससे पंजाब, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर बादलवाही देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं पंजाब से लगते हुए उत्तरी जिलों में सीमित स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। हवा की दिशा और गति में बदलाव से अधिकतर स्थानों पर लोगों को ठंड और कोहरे से राहत मिली है।


साथ ही दिन व रात के तापमान में उछाल जारी है। गुरुवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 15.0 से 25.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.8 से सेल्सियस से 9.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed