{"_id":"2100fe7241760922a691125b2ba21793","slug":"cctv-camera-will-take-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह में लग जाएंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह में लग जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Thu, 16 Jan 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की जरूरत बन चुके सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का काम आखिरकार शुरू हो गया। नगर परिषद ने शहर में 22 जगहों पर कैमरे लगाए जाने के लिए गुड़गांव की एक कंपनी को टेंडर दिया है। अगले तीन माह में कंपनी सभी कैमरे लगाकर विभाग को अपनी रिपोर्ट देगी।
लंबे से चली आ रही कवायद
शहर में लगातार बढ़ रही भीड़भाड़ में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के लिए पिछले कई वर्षों से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की कवायद चल रही है, लेकिन प्रशासनिक मीटिंगों में इस पर चर्चा होने के अलावा जमीनी स्तर पर कार्य नहीं हो पा रहा था।
सांसद ने दस लाख की राशि दी
लोगों की सुरक्षा का प्रशभन होने के चलते सांसद नवीन जिंदल ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने इसके लिए नगर परिषद को दस लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई। जब जाकर शहर में कैमरे लगवाए जाने का कार्य शुरू हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने जरूरत पड़ने पर और राशि दिए जाने का आश्वासन दिया है। जिंदल का कहना है कि लोगों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।
इन जगहों पर लगाए जाएंगे कैमरे
शहर में जींद रोड बाईपास नाका पर 2, करनाल रोड बाईपस नाका, अंबाला रोड बाईपस नाका, विश्वकर्मा चौक अंबाला रोड, सीवन रोड बाईपस नाका पर दो-दो, पिहोवा चौक पर 4, पुराना बस अड्डा महेश चौक पर 2, क्वालिटी चौक, अंबेडकर चौक, ढाड रोड चौक, वाल्मीकि चौक, रेलवे गेट पर बिजली घर के पास, चंदाना गेट, प्रताप गेट, डोगरा गेट, ऑफिसर कालौनी में दो-दो, कबूतर चौक पर तीन, रेलवे स्टेशन पर एक, सिरटा रोड बाईपास पर एक, लघु सचिवालय परिसर में तीन, भगत सिंह चौक में तीन, नोता राम चौक पर चार कैमरे लगाए जाएंगे।
18 लाख रुपये लागत आएगी
नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता ठाकुर लाल शर्मा ने बताया कि इस कार्य पर कुल 18 लाख की लागत आएगी। सांसद नवीन जिंदल ने 10 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवा दी गई है।
उन्होंने आश्वासन दिया है कि जरूरत पड़ने पर वे इसके लिए और राशि उपलब्ध करवाएंगे। शहर में कैमरे लगाए जाने के लिए गुड़गांव की एक कंपनी को टेंडर दे दिया गया है, जो अगले तीन माह में कैमरे लगाकर परिषद को रिपोर्ट सौंपेगी।
सुरक्षा के मद्देनजर फैसला सराहनीय
नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पार्षद सुरेंद्र रांझा ने कहा कि शहर के लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते परिषद द्वारा लिया गया निर्णय सराहनीय है। सांसद नवीन जिंदल का भी वे इस कार्य के लिए ग्रांट देने पर आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में शहर में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य चल रहे हैं।