{"_id":"d58cddf773a15019198692f9378bf54f","slug":"case-on-24-peoples","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में घुसकर फसल नष्ट करने वालों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में घुसकर फसल नष्ट करने वालों पर केस
फतेहाबाद/ब्यूरो।
Updated Fri, 27 Sep 2013 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में सदर फतेहाबाद पुलिस ने गांव ढाणी ईस्सर में खेत में घुसकर धान की फसल नष्ट करने के मामले में शुक्रवार को 11 को नामजद कर 24 लोगों पर केस दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाणी ईशर निवासी पतराम पुत्र अमर सिंह ने बताया कि गांव दौलतपुर सज्जन कुमार से उसका जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। वह उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है।
21 सितंबर को सज्जन कुमार उसकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से अपने साथी कृष्ण, लाडी, सुबा सिंह, किरपाल सिंह, बाज सिंह, महेंद्र सिंह निवासी गांव भोडी टोहाना, जगतपाल, रामनिवास, कालूराम, मंहगा सिंह निवासी गांव दौलतपुर समेत दो दर्जन लोगों के साथ उसके खेत में घुस गया। उसने खड़ी धान की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
पतराम ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने धमकी भी दी। इस मामले में पतराम, देवीलाल एडवोकेट और चरत सिंह के साथ बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रधान गुलबहार सिंह के नेतृत्व में 24 सितंबर को पुलिस अधीक्षक शिवचरण अत्री से मिला था और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी।