फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   case against nine police man including dsp

पत्रकार ने दी थी जान, डीएसपी सहित नौ पर केस दर्ज

Sun, 20 Oct 2013 09:19 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो Updated Sun, 20 Oct 2013 09:19 PM IST
विज्ञापन
case against nine police man including dsp
पत्रकार सतीश मोदी आत्महत्या मामले में पंजाब पुलिस ने आठ माह बाद हरियाणा पुलिस के एक डीएसपी, चार पुलिसकर्मियों सहित नौ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



17 फरवरी 2013 को बठिंडा में रेलवे स्टेशन के पास डबवाली निवासी पत्रकार सतीश मोदी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी पेंट की जेब से तीन पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इसके अतिरिक्त एक अन्य जेब से सुसाइड नोट की एक फोटो कॉपी और सात-आठ रसीद बरामद हुई थी। जिन्हें पंजाब पुलिस ने अपने कब्जे में लिया था।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे कोतवाली बठिंडा के बलजिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में पहले सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई थी। मृतक के बेटे अरुण कुमार की लिखित शिकायत मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सतीश मोदी की जहर से मौत होने की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एफएसएल मोहाली से भी रिपोर्ट मिली है। सुसाइड नोट की लिखावट सतीश मोदी की है। रिपोर्टों और लीगल एडवाइजर की सलाह के बाद हरियाणा पुलिस के डीएसपी पूर्ण चंद पवार, इंस्पेक्टर रवि खुंड़िया, एसआई अनिल कुमार, एचसी प्रीतम सिंह, दीपक गर्ग, अशोक कुमार, नरेश कुमार, राजिंद्र और अजय के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या लिखा था सुसाइड नोट में
सुसाइड नोट में सतीश मोदी ने लिखा था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके लिए  दीपक, अशोक, नरेश पुत्र रोशन लाल, अजय, राजिंद्र पुत्र गोपी राम, एचसी प्रीतम सिंह, एसआई अनिल कुमार, एसएचओ रवि कुमार खुड़िया और डीएसपी पूर्ण चंद पवार जिम्मेदार हैं। इन लोगों ने उसके परिवार का जीवन नरक बना दिया। मेरे बच्चों को अपराधी बनाकर उनका भविष्य अंधकार में डाल दिया है। उसकी मौत के बाद ये नौ लोग उसके परिवार के खिलाफ झूठे षड्यंत्र रच सकते हैं। इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed