{"_id":"6a9e59a5f8cf5b651a8dbe7dd768497b","slug":"careless-bus-driver-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की जान से खेलने वाले बस चालक को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की जान से खेलने वाले बस चालक को छोड़ा
झज्जर/ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2013 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड रोड पर शनिवार सुबह बच्चों से खचाखच भरी एक निजी स्कूल बस के चालक ने इसे अंधाधुंध चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मारी।
इसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और बच्चे डर के मारे चिल्लाने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बस को रुकवाया और चालक को लेकर झज्जर पुलिस चौकी ले गए। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था। बच्चाें की जान से खेलने वाले चालक को पुलिस ने इसलिए छोड़ दिया कि स्कूल संचालकों और क्षतिग्रस्त वाहन चालकों के बीच समझौता हो गया। यहां पर किसी को भी बस में सवार 50 मासूम बच्चों की जान की रत्ती भर की चिंता नहीं दिखाई दी। यदि इस दौरान अनियंत्रित होकर बस पलट जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता? काफी देर बार दूसरा बस चालक आया और बस को चलाकर ले गया।
झज्जर के गांव बिरधाना के एक निजी स्कूल की बस सुबह झज्जर से बच्चों को लेकर आ रही थी। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था। इस वजह से उसने बस को बेतरतीब तरीके से चलाते हुए बस स्टैंड रोड पर कई वाहनों को टक्कर मार दी।
कुछ लोग निजी स्कूल के बस चालक को लेकर थाने में आए थे। यहां पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इस वजह से कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
- प्रदीप लांबा, सिटी थाना इंचार्ज, झज्जर