{"_id":"63d7bc88e224cd15522c2254","slug":"buses-going-from-hisar-to-jaipur-and-chandigarh-will-operate-from-wednesday-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: बुधवार से फिर दौड़ेगी रात 9.15 बजे जयपुर व रात 11 बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस, डेढ़ माह से थी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: बुधवार से फिर दौड़ेगी रात 9.15 बजे जयपुर व रात 11 बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस, डेढ़ माह से थी बंद
Mon, 30 Jan 2023 06:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 30 Jan 2023 06:18 PM IST
सार
हरियाणा के हिसार से हरियाणा रोडवेज की रात 9.15 बजे जयपुर व रात 11 बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस फिर से संचालित होंगी। दोनों बस धुंध के कारण डेढ़ माह से बंद थी।
विज्ञापन
Haryana Roadways सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में धुंध के कारण बंद पड़ी हिसार से जयपुर व चंडीगढ़ जाने वाली बस बुधवार से दौड़ेगी। जयपुर के लिए रात 9.15 बजे व चंडीगढ़ के लिए रात 11 बजे बस चलेगी। दोनों बसें धुंध के कारण करीब डेढ़ माह से बंद पड़ी थी। मगर रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने एक फरवरी से दोनों बसों को चलाने के आदेश जारी कर दिए है।
विज्ञापन
वहीं, हिसार से दोपहर ढाई बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस का अब चंडीगढ़ में रात्रि ठहराव नहीं होगा। रात 10 बजे चंडीगढ़ से यह बस चलेंगी। जोकि अलसुबह 3.15 बजे हिसार पहुंचेंगी। अभी तक ठंड के कारण रात को सवारियां नहीं मिलने के कारण इस बस का चंडीगढ़ में ही ठहराव होता था।
विज्ञापन
मगर एक फरवरी से यह बस वापसी में रात्रि 10 बजे चंडीगढ़ से हिसार के लिए रवाना होगी। रोडवेज से एसएस सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों बसों को 1 फरवरी से चलाने के लिए अनुमति मिल चुकी है।
विज्ञापन