फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Buses going from Hisar to Jaipur and Chandigarh will operate from Wednesday

Hisar: बुधवार से फिर दौड़ेगी रात 9.15 बजे जयपुर व रात 11 बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस, डेढ़ माह से थी बंद

Mon, 30 Jan 2023 06:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 30 Jan 2023 06:18 PM IST
सार

हरियाणा के हिसार से हरियाणा रोडवेज की रात 9.15 बजे जयपुर व रात 11 बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस फिर से संचालित होंगी। दोनों बस धुंध के कारण डेढ़ माह से बंद थी।

विज्ञापन
Buses going from Hisar to Jaipur and Chandigarh will operate from Wednesday
Haryana Roadways सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार में धुंध के कारण बंद पड़ी हिसार से जयपुर व चंडीगढ़ जाने वाली बस बुधवार से दौड़ेगी। जयपुर के लिए रात 9.15 बजे व चंडीगढ़ के लिए रात 11 बजे बस चलेगी। दोनों बसें धुंध के कारण करीब डेढ़ माह से बंद पड़ी थी। मगर रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने एक फरवरी से दोनों बसों को चलाने के आदेश जारी कर दिए है।

विज्ञापन


वहीं, हिसार से दोपहर ढाई बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस का अब चंडीगढ़ में रात्रि ठहराव नहीं होगा। रात 10 बजे चंडीगढ़ से यह बस चलेंगी। जोकि अलसुबह 3.15 बजे हिसार पहुंचेंगी। अभी तक ठंड के कारण रात को सवारियां नहीं मिलने के कारण इस बस का चंडीगढ़ में ही ठहराव होता था।
विज्ञापन


मगर एक फरवरी से यह बस वापसी में रात्रि 10 बजे चंडीगढ़ से हिसार के लिए रवाना होगी। रोडवेज से एसएस सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों बसों को 1 फरवरी से चलाने के लिए अनुमति मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed