फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   bus service starts from today for Nuh

बल्लभगढ़ से नूंह के लिए आज से चलेगी बस

Fri, 13 Dec 2013 11:06 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Fri, 13 Dec 2013 11:06 PM IST
विज्ञापन
bus service starts from today for Nuh
नूंह जाने वाले सैकड़ों यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। रोडवेज ने इस रूट पर एक बस चलाने का निर्णय लिया है। ये सेवा शनिवार से शुरू होगी।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ बस डिपो से सेक्टर-21, अनखीर चौक, सैनिक कॉलोनी, पाली, सोहना से होते हुए नूंह के लिए एक डीजल बस सुबह 9 बजे डिपो से चलेगी। इसके बाद यही बस वापस नूंह बस डिपो से दोपहर 3 बजे चलेगी। वर्तमान में इस रूट पर रोडवेज की कोई बस नहीं चलती है। नूंह तक जाने के लिए यात्रियों को सोहना तक के लिए बस सेवा मिलती है। जहां से बस बदल कर नूंह तक सफर पूरा होता है।


रोडवेज से मिली जानकारी के अनुसार, इस रूट पर यात्रियों की मांग को देखते हुए बस सेवा शुरू की जा रही है। फिलहाल डिपो के पास बसों की पर्याप्त संख्या नहीं है। जिस कारण केवल एक बस को चलाया जा रहा है। रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने के लिए कुछ बसों की मांग मुख्यालय से की गई है। रोडवेज महाप्रबंधक यशपाल यादव ने बताया कि जल्द से जल्द बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed