फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   buffalo sold in three lakh

तीन लाख में बिकी लक्ष्मी

Tue, 12 Nov 2013 08:35 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Tue, 12 Nov 2013 08:35 PM IST
विज्ञापन
buffalo sold in three lakh
बीस लीटर दूध देने वाली शुद्ध मुर्राह नस्ल की भैंस लक्ष्मी अपने पशु पालक के लिए वास्तव में लक्ष्मी साबित हुई है। गांव ईक्कस निवासी कबूल सिंह ने गांव के ही पशु पालक सूरजमल से भैंस लक्ष्मी को तीन लाख पांच हजार रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन


लक्ष्मी दूध प्रतियोगिता में भी प्रदेश भर में परचम लहरा चुकी है। सूरजमल ने उसको अच्छी खुराक दी गई, जिसका सकारात्मक परिणाम सबके सामने है। मंगलवार को हैदराबाद के व्यापारियों के साथ गांव का ही व्यापारी कबूल सिंह सूरजमल के घर पहुंचा और भैंस को तीन लाख पांच हजार रुपये में खरीद लिया।
विज्ञापन



पशुपालक सूरजमल ने बताया कि उसकी भैंस मुर्राह नस्ल की है और प्रदेश स्तर पर दूध प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है। वह प्रतिदिन बीस लीटर दूध दे रही है। खरीदार कबूल सिंह ने बताया कि लक्ष्मी उनके लिए खास रहेगी। उसका दूध भी अच्छा है। हैदराबाद के व्यापारियों के साथ बातचीत चली हुई है। पशु चिकित्सक युद्धवीर सिंह ने बताया कि लक्ष्मी तीन प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed