फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   boy beaten by crowd

कच्छा गिरोह का सदस्य समझ युवक को पीटा

Mon, 16 Sep 2013 09:53 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो।
बहादुरगढ़/ब्यूरो। Updated Mon, 16 Sep 2013 09:53 PM IST
विज्ञापन
boy beaten by crowd
हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात सामान्य अस्पताल से कुछ दूरी पर घूम रहे एक युवक को कच्छा गिरोह का सदस्य समझकर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन


लोगों ने बार-बार उसका नाम और पता जानने का प्रयास किया लेकिन जवाब न देने पर उसकी और पिटाई की गई। उक्त युवक ने अस्पताल में भी कुछ देर हंगामा किया जिससे चिकित्सक और अन्य स्टाफ परेशान रहा।
विज्ञापन


रविवार रात एक युवक ने गजराज होटल के पास लगी रेहड़ी खाने-पीनें की चीजें खाईं। रेहड़ी संचालक ने जब पैसे मांगे तो युवक ने उसपर डंडे से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने जब उसकी हरकतें देखी तो उसे  काबू कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने इसकी सूचना थाना शहर पुलिस को दी। पुलिस के देर से पहुंचने के कारण भी लोग आक्रोशित रहे। लोगों का कहना था कि उक्त युवक के शरीर पर कच्छे के अलावा कुछ नहीं था।


ड्यूटी पर कार्यरत चिकित्सक ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगी और वह सही तरह से कुछ बता भी नहीं पा रहा था। अस्पताल में उक्त युवक  से जब कुछ अन्य लोगों ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम अजीत है और वो दिल्ली के पटेल नगर का रहने वाला है। वहीं जांच अधिकारी का कहना है कि उक्त युवक किसी कच्छा गिरोह से संबंधित नहीं है बल्कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed