{"_id":"88b11e82936e2daa0a98cdf28046d5fb","slug":"board-constituted-has-now-recruited-11-000-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड गठित, अब होंगी 11000 सिपाहियों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड गठित, अब होंगी 11000 सिपाहियों की भर्ती
Updated Tue, 17 Sep 2013 01:03 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने पुलिस भर्ती बोर्ड गठित कर दिया है। अध्यक्ष के अलावा छह सदस्य बनाए गए हैं। पदभार संभालने की तिथि से उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।
विज्ञापन
प्रदेश में पुलिस सिपाहियों से लेकर डीएसपी स्तर तक के अधिकारियों की सीधी भर्ती इस बोर्ड के जरिए होगी।
फिलहाल 11000 सिपाहियों की भर्ती इस बोर्ड से करवाई जाएगी।
सरकारी प्रवक्ता ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) जेएस मान को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।
रिटायर्ड एचसीएस अफसर ओपी लोहान, राहुल राव, प्रदीप जैलदार, राजेंद्र बल्लाह, रिटायर्ड डीएसपी जसवंत सिंह खैरा और बलराज सिंह को सदस्य बनाया गया है।