{"_id":"bf98912b72ecf1a78a9b380d33c321f0","slug":"bloody-corpse-lying-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला शव
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Wed, 20 Nov 2013 07:57 PM IST
विज्ञापन
थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के इस्माइलपुर स्थित दीपावली एन्क्लेव में रहने वाली एक महिला की बुधवार सुबह गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय महिला घर पर अकेली थी। दोपहर में महिला का बेटा घर पहुंचा तो वारदात का पता चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सरस्वती(65) अपने परिवार के साथ इस्माइलपुर में दीपावली एन्क्लेव में रह रही थी।उसका बेटा हरिओम ऑटो पर चालक है, जबकि दूसरा बेटा दिनेश दिल्ली में बिजली का काम करता है। दोनों भाई बुधवार सुबह अपने-अपने काम पर चले गए। दिनेश की पत्नी सुमन सुबह 11:30 बजे गैस बुक कराने एजेंसी पर चली गई। दोपहर 1 बजे हरिओम अपने घर पहुंचा तो देखा कि उसकी मां सरस्वती लहूलुहान अवस्था में पड़ी हुई है।
विज्ञापन
उसका गला रेता हुआ है। पास ही एक चाकू टूटा हुआ पड़ा था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेते हुए मोर्चरी भिजवाया। थाना प्रभारी ब्रह्म सिंह ने बताया कि हत्यारे का पता लगाने के लिए पास पड़े चाकू को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन