{"_id":"64a7a38caab9dbf3130b7f75","slug":"bloody-clash-in-nagla-tal-over-farm-bund-1-dead-and-3-injured-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की मेड़ ने ले ली जान: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी डंडो और कुल्हाड़ी से हमला; पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की मेड़ ने ले ली जान: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी डंडो और कुल्हाड़ी से हमला; पांच गिरफ्तार
Fri, 07 Jul 2023 11:03 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:03 AM IST
सार
फतेहाबाद में खेत की मेड़ को लेकर नगला ताल में खूनी संघर्ष हुआ। जहां एक शख्स की मौत हो गई और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
खूनी संघर्ष में महिला घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना बमरौली कटारा के नगला ताल बिलैनी में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान एक की मौत और तीन घायल हुए हैं। पुलिस ने सात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पांच लोगों को पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार, लटूरी सिंह पुत्र देवी सिंह निवासी नगला ताल बिलैनी थाना बमरौली कटारा ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने भतीजे राजकुमार पुत्र देवलाल के साथ घर के दरवाजे पर बैठा था।
विज्ञापन
तभी गांव के देशराज, कालीचरण, बलवीर पुत्र माता प्रसाद, रामसेवक पुत्र कालीचरण, बॉबी पुत्र सुग्रीव, मनोज, संजय पुत्र रामसनेही घर के सामने चकरोड़ की मेड़ को काटने लगे। परिवार ने विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित का भाई चरन सिंह और मछला देवी, धर्मेंद्र, चंद्रकला बीच बचाव में आए तो उन सभी लोगों ने लाठी डंडो, फावड़े और कुल्हाड़ी से उन पर भी हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायल चरन सिंह को हॉस्पिटल ले गए तो डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं धर्मेंद्र पुत्र देव लाल, मछला देवी पत्नी डंबर सिंह, चंद्रकला पत्नी सत्य प्रकाश के भी चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर थाना बमरौली कटारा में शुक्रवार सुबह देशराज कालीचरण, बलवीर, रामसेवक, बॉबी, मनोज, संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांच नामजद को मौके से पकड़ा है।
विज्ञापन
वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है मृतक परिवार में अकेला कमाने वाला था। जिसके दो लड़की एक बेटा है। जमीन बहुत कम है। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। अब उनके परिवार का गुजारा कैसे होगा। कमाने वाला व्यक्ति चला गया।