फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   BJP MLAs in Panchkula will watch Home Minister Amit Shah speech

पंचकूला में जुटेंगे भाजपा विधायक: अमित शाह का देखेंगे भाषण, सीएम ने सभी MLA को भिजवाया मैसेज

Sat, 13 Dec 2025 10:37 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 13 Dec 2025 10:37 PM IST
सार

रविवार को पंचकूला में भाजपा विधायक जुटेंगे। सभी विधायक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का लोकसभा में दिया गया भाषण देखेंगे। इस बारे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से सभी विधायकों को एक संदेश भी भिजवाया गया है।

विज्ञापन
BJP MLAs in Panchkula will watch Home Minister Amit Shah speech
हरियाणा बीजेपी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला में रविवार को भाजपा के विधायक जुटेंगे। इस दौरान पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में सभी विधायक व वरिष्ठ कार्यकर्ता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का लोकसभा में दिया गया भाषण देखेंगे। रविवार शाम चार बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का लोकसभा में भाषण स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा जिसे भाजपा के सभी विधायक देखेंगे। 

विज्ञापन


इस बारे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से सभी को एक संदेश भी भिजवाया गया है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के आरोपों का करार जवाब दिया। एसआईआर के मुद्दे पर दो टूक कहा कि एक भी घुसपैठिया वोट नहीं डाल पाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि घुसपैठियों के खिलाफ डिटेक्ट-डिलीट और डिपोर्ट उनकी सरकार की पॉलिसी है। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने इतिहास के पन्ने पलटते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अमित शाह के इस भाषण की पीएम मोदी ने जमकर तारीफ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, गृह मंत्री अमित शाह का शानदार भाषण। उन्होंने तथ्यों के साथ देश की चुनावी प्रक्रिया के अलग-अलग पहलुओं की बात की। उन्होंने देश के लोकतंत्र की ताकत पर बात की। साथ ही विपक्ष के झूठ का भी पर्दाफाश किया।

एसआईआर को लेकर बूथ लेवल एजेंट की बैठक आज

भाजपा सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त 90 बीएलए-1 (बूथ लेवल एजेंट) के साथ रविवार को सीएम हाउस में बैठक करेगी। बैठक में सीएम नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान सीएम सभी बीएलए को ट्रेनिंग देंगे। दरअसल हरियाणा में इस समय मतदाता सूची का मिलान चल रहा है। उसके बाद एसआईआर होना है। इसके लिए पार्टी बीएलओ को ट्रेनिंग देगी कि कैसे एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय रहना है, ताकि किसी योग्य मतदाता का नाम न कटे और किसी बाहरी का नाम न जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed