{"_id":"6dc15b66987e6f87f1f280dd93fc6395","slug":"bike-clashed-with-truck-in-fog-doctor-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में ट्रक से भिड़ी बाइक, डॉक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में ट्रक से भिड़ी बाइक, डॉक्टर की मौत
रेवाड़ी/ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2013 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रेवाड़ी की खंडोडा रोड पर जैतड़ावास गांव के नजदीक घने कोहरे में ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में पशु चिकित्सक डॉ. अनिल की मौत हो गई। घटना वीरवार सुबह आठ बजे की है। भाड़ावास चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।
गांव भांडोर ढाणी निवासी अनिल वीरवार को सुबह अपनी ड्यूटी पर जैतड़ावास गांव जा रहे थे। सुबह आठ बजे घने कोहरे में ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए और डॉ. अनिल की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।