फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Zebra crossings are missing from the roads, auto rickshaws are running rampant, and there are more than 35,000 e-rickshaws and over 15,000 auto rickshaws in the city.

Bhiwani News: सड़कों से जेब्रा क्रॉसिंग गायब, बेलगाम दौड़ रहे ऑटो, शहर में 35 हजार से अधिक ई-रिक्शा और 15 हजार से अधिक ऑटो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Zebra crossings are missing from the roads, auto rickshaws are running rampant, and there are more than 35,000 e-rickshaws and over 15,000 auto rickshaws in the city.
हांसी रोड पर गायब जेब्रा कॉसिंग और गुजरते वाहन। 
भिवानी। शहर में यातायात की व्यवस्था का बिगड़ना अब आम बात हो गई है। मुख्य सड़कों से जेब्रा क्रॉसिंग और ट्रैफिक साइन गायब हो चुके हैं, और वाहन चालक मनमानी जगहों पर ब्रेक लगाकर ट्रैफिक जाम का कारण बन रहे हैं। हालांकि, शहर के चौक चौराहों पर जिला यातायात पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा चालक के लिए सवारियां बैठाने की निर्धारित जगहें बनाई थीं, लेकिन अब वाहन चालक इन नियमों की अवहेलना करते हुए सवारी बैठाने के लिए कहीं भी ब्रेक लगा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में करीब 35 हजार ई-रिक्शा और 15 हजार ऑटो बेलगाम सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जो जाम का मुख्य कारण बने हैं। ऑटो रिक्शा चालकों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा यूनिक आईडी जारी की गई थी, ताकि किसी अपराध में उनकी संलिप्तता की जानकारी समय रहते मिल सके। इसके बावजूद यातायात नियमों का पालन करने में चालक लापरवाही बरत रहे हैं। यातायात पुलिस की ओर से सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जा रहा है, लेकिन इसका कोई खास असर नजर नहीं आ रहा है। जहां पैदल सवारी दिखती है, ऑटो चालक बिना सोचे-समझे ब्रेक लगा देते हैं, जिससे हादसे भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य बाजारों में अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या
शहर के मुख्य बाजारों में वाहन पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है, जिसकी वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन और नगरपालिका कई बार इस मुद्दे को लेकर प्रयास कर चुकी हैं, लेकिन दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण के कारण पार्किंग का स्थान कहीं दिखाई नहीं देता। नतीजतन, वाहन सड़कों पर खड़े किए जाते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित होती है। हालांकि, इस बीच चालान कटने का डर भी वाहन चालकों में बना रहता है, लेकिन फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर अव्यवस्था और जाम की बढ़ती समस्या
मुख्य सड़कों पर फुटपाथों और आधी सड़क तक में वाहनों का खड़ा होना जाम की स्थिति को और बिगाड़ता है। अगर स्थिति इसी तरह जारी रही तो यातायात की समस्या और गंभीर हो सकती है। इन समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल प्रशासन को ठोस कदम उठाने होंगे। जेब्रा क्रॉसिंग और ट्रैफिक साइन को फिर से प्रमुख स्थानों पर लगाना, पार्किंग के लिए नए स्थानों की पहचान करना और अतिक्रमण को हटाना बेहद जरूरी है। इसके साथ-साथ, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित करना और पार्किंग की व्यवस्था को प्रभावी बनाना चाहिए।

----------------------------------------------------
समय-समय पर ऑटो और ई रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए कार्यशालाएं कराई जा रही हैं, उन्हें सख्त हिदायतें दी गई हैं कि वे निर्धारित जगह से सवारियां बैठाएं और उतारें। बाजारों में वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं है। जबकि सड़कों पर जेब्रा क्रॉसिंग व अन्य ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए संबंधित विभागों को कहा गया है। - सुरेश कुमार, एसएचओ, जिला यातायात पुलिस, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed