फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth should stay away from drugs and choose their favorite sport: JP Dalal

नशे से दूर रहकर पसंदीदा खेल चुनें युवा : जेपी दलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 06:19 PM IST
विज्ञापन
Youth should stay away from drugs and choose their favorite sport: JP Dalal
बीआरसीएम स्पोट्र्स सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खेल स्टेडियम में जिम का शुभारंभ करते पूर
फोटो : 15
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहल । प्रदेश के पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भाजपा शासन में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई नीतियों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। प्रदेश में युवाओं की खेलों में रुचि बढ़ी है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपना पसंदीदा खेल चुनने की अपील की।

बुधवार को बीआरसीएम स्पोर्ट्स सोसायटी के बैनरतले संचालित राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर में आधुनिक फिटनेस सेंटर जिम के उद्घाटन मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जहां शिक्षा को बढ़ावा देकर युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। वहीं, खेल सुविधाओं का इजाफा कर युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रयास किया है। आज प्रदेश का युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहल का खेल स्टेडियम प्रदेश के गिने चुने स्टेडियम में से एक है। उन्होंने बीआरसीएम स्पोर्ट्स सोसायटी के चेयरमैन हरिकृष्ण चौधरी व निदेशक डॉ. एसके सिन्हा का आभार जताया। इस अवसर पर निदेशक डॉ.. एसके सिन्हा ने कहा कि इस जिम की स्थापना से बहल क्षेत्र के युवाओं को लाभ होगा। इस अवसर पर कस्बे के सरपंच साधूराम पनिहार, पूर्व सरपंच रवि महमिया, भाजपा मंडल प्रधान सुनील शर्मा, जिला पार्षद रविन्द्र मंढोली, महंत विकास गिरी महाराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed