{"_id":"636fce5bd946df2f5b5f99f9","slug":"youth-ran-in-the-field-with-the-spirit-of-becoming-a-soldier-most-of-them-lost-their-breath-bhiwani-news-hsr646953042","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल में सैनिक बनने का जज्बा लेकर मैदान में दौड़े युवा, अधिकतर का उखड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल में सैनिक बनने का जज्बा लेकर मैदान में दौड़े युवा, अधिकतर का उखड़ा दम
विज्ञापन
भीम स्टेडियम में आयोजित सेना भर्ती में दौड़ते युवा। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। भीम स्टेडियम में सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए पहले दिन शनिवार को करीब 1500 युवाओं ने दिल में सैनिक बनने का जज्बा लेकर मैदान में पूरी क्षमता से दौड़ लगाई। अधिकांश युवाओं का दम बीच में ही उखड़ गया। पहले दिन सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों ने युवाओं का शारीरिक मापदंड जांचा और उनकी भर्ती प्रक्रिया कराई।
अल सुबह तीन बजे से ही युवाओं को प्रवेश दिया गया। युवाओं की लंबी कतारें भी देखी गई। लाइन में धक्का मुक्की बनी तो पुलिस को भी हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। प्रतिबंधित दवाओं का इस्तेमाल कर प्रक्रिया में शामिल होने वाले संदिग्ध युवाओं की जांच के लिए रैली स्थल पर ड्रग टेस्टिंग लैब भी स्थापित की गई। भर्ती प्रक्रिया के दौरान संदेह होने वाले युवाओं की के ड्रग टेस्ट भी हुए। वहीं दौड़ में सबसे आगे दौडने वाले युवा को भी पुरस्कार मिला।
भिवानी के भीम स्टेडियम में 12 से 25 नवंबर तक सेना में अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई। भर्ती के पहले दिन महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली व महेंद्रगढ़ तहसील के युवाओं की सेना में अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती होने की प्रक्रिया शुरू की गई। बीपीएस स्कूल के पास से भीम स्टेडियम में युवाओं को कतारबद्ध कराकर प्रवेश दिया गया। भर्ती प्रक्रिया के अंदर युवाओं की दौड़ के अलावा शारीरिक मापदंडों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने करीब छह जगह नाकेबंदी कर दी। वाहनों का रुट भी बदला गया। जिसकी वजह से लोगों को भी आवागमन में परेशानी हुई। भर्ती होने के लिए पहुंचे युवाओं को सर्द रात खुले आसमान के नीचे ही बितानी पड़ी। हालांकि प्रशासन का दावा था कि युवाओं के लिए रात्रि ठहराव का इंतजाम किया गया था। मगर अधिकतर युवा फुटपाथ या फिर सार्वजनिक स्थलों पर जमीन पर ही एक चद्दर ताने सोते दिखाई दिए।
विज्ञापन
---
ड्रग टेस्टिंग लैब भी स्थापित
सेना भर्ती रैली के दौरान किसी भी प्रतिबंधित दवा का प्रयोग नहीं किए जाने की भी सख्त हिदायतें दी। वहीं ऐसा करते पाए जाने वाले युवा को भी भर्ती के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा। इसके लिए भर्ती स्थल पर ड्रग टेस्टिंग लैब भी स्थापित की गई। संदिग्ध युवाओं की ड्रग जांच भी की गई।
---
नहीं ले जा सके सामान, सिर्फ दस्तावेजों के साथ मिला प्रवेश
भर्ती के लिए आए युवाओं को कतारबद्ध कराकर अंदर प्रवेश दिया गया। उन्हें सामान भी अंदर साथ नहीं ले जाने दिया गया जबकि युवा अपने जरूरी दस्तावेज ही अंदर ले जा सके। वहीं युवाओं को अपने साथ मोबाइल फोन के अलावा किसी भी तरह का कोई इलेक्ट्रोनिक उपकरण व घड़ी तक साथ नहीं ले जाने दी गई। युवाओं के सामान के गेट के पास ही ढेर लगाए गए।
---
भर्ती स्थल के आसपास नाकों पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध
भर्ती स्थल के आसपास करीब छह पुलिस नाके लगाए गए जबकि भर्ती रैली स्थल पर पांच गेट बने। बीपीएस स्कूल के पास से युवाओं को अंदर भेजा गया जबकि जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय गेट से बाहर भेजा गया। भर्ती प्रक्रिया से बाहर हुए युवाओं के चेहरे पर निशाना दिखाई दी।
---
सुबह आठ बजे बाद ही बाहर आने लगे युवा
भर्ती प्रक्रिया अल सुबह तीन बजे प्रवेश के साथ आरंभ की गई थी। सुबह आठ बजते बजते युवाओं को रैली स्थल से बाहर भेजना शुरू किया गया। अधिकतर वे युवा थे जो दौड़ में पिछड़ गए या फिर शारीरिक मापदंड में खरे नहीं उतरे। ये युवा मीडिया से भी बात करने को तैयार नहीं थे।
---
भिवानी में भर्ती रैली शनिवार से शुरू हुई है। महेंद्रगढ़ और सतनाली तहसील के उम्मीदवारों ने अग्निवीर जीडी श्रेणी में भाग लिया। शनिवार को बुलाए गए लगभग आधे उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। प्रतिस्पर्धा भर्ती प्रक्रिया को उपस्थित और नामित क्षेत्रीय भर्ती अधिकारियों दोनों ने देखा। भर्ती के नोडल अधिकारी एसडीएम संदीप अग्रवाल ने भी रैली स्थल का दौरा किया और भर्ती प्रक्रिया को देखा।
- कर्नल आनंद सांकले, निदेशक सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी।