फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   youth posioning, die, police case file

ससुराल से लौटे युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Sun, 06 Jun 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
youth posioning, die, police case file
भिवानी। पत्नी को लेने ससुराल गए एक युवक ने पत्नी साथ नहीं भेजने पर आहत होकर घर आते ही जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवक के पिता ने उसके सास-ससुर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए। वहीं जुईकलां पुलिस ने इस मामले में शव का पोस्टमार्टम करा, मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी सास ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जुईकलां पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव कुड़लवास निवासी माल सिंह ने बताया कि उसके दो लड़के हैं। उसका बड़ा लड़का रणबीर उर्फ मोहित व छोटा लड़का सोमबीर है। उसके बड़े लड़के रणबीर की शादी 15 मार्च 2020 को राजस्थान के चिड़वा (झुंझनू) के गांव लाखू निवासी निकिता के साथ हुई थी। माल सिंह ने बताया कि उसका लड़का रणबीर पांच जून को अपनी पत्नी निकिता को लेने के लिए ससुराल गया था। वहां पर उसके साथ सास ससुर ने गाली गलौज किया और उसे घर के अंदर नहीं घुसने दिया। उसके लड़के को जान से मारने और उसका घर बर्बाद करने की भी धमकी दी। जिसके बाद उसके बेटे ने घर लौटकर उन्हें आपबीती बताई। माल सिंह ने बताया कि उसने व उसकी पत्नी मंजू ने अपने बेटे रणबीर को इस घटना के बाद अच्छी तरह समझाया था, लेकिन उस घटना से उसका बेटा इतना आहत था कि उसने दिमागी तौर पर परेशानी के चलते शनिवार रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। माल सिंह का आरोप है कि उसके बेटे को आत्महत्या के लिए उसके सास ससुर ने मजबूर किया है। उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जुईकलां पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई सत्यनारायण ने शव का रविवार दोपहर को जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में राजस्थान झुंझनू के लाखू वासी मृतक के ससुर लालचंद व सास ओमपति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर केस दर्ज किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed