फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth of rural areas are showing enthusiasm to join the army as Agniveer.

Bhiwani News: ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में दिख रहा सेना में अग्निवीर भर्ती होने का जज्बा

Tue, 22 Oct 2024 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 22 Oct 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Youth of rural areas are showing enthusiasm to join the army as Agniveer.
भीम स्टेडियम में सेना भर्ती की तैयारी करते युवा। 
भिवानी। जिले में स्थित भीम स्टेडियम में 4 से 14 नवंबर तक अग्निवीर जवानों की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में सेना में अग्निवीर भर्ती होने का जज्बा दिख रहा है। इस भर्ती में चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ व भिवानी के लिखित परीक्षा पास कर चुके युवाओं को शामिल किया जाएगा। लेकिन जिले के युवाओं के पास अभ्यास करने के लिए भीम स्टेडियम एकमात्र मैदान है।
विज्ञापन

जिले के युवाओं का भर्ती के प्रति जज्बे का अंदाजा स्टेडियम के ट्रैक पर दौड़ लगाते समय उड़ती हुई धूल देख कर लगाया जा सकता है। स्टेडियम में आसपास के गांवों से भारी संख्या में युवा अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। ट्रैक पर अभ्यास कर रहे युवा संदीप, राहुल व सुरेंद्र ने बताया कि गांवों में बने स्टेडियम के हालात बदहाल है। इसलिए उन्हें शहर के स्टेडियम में आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांवों में बने मैदानों में उन्हें अभ्यास करने में परेशानी आती है। ट्रैक पर मिट्टी के कठोर कंकड हैं जो दौड़ते समय उनके पैरों में लगते हैं। आराम करने के लिए व बैठने के लिए गांवों में बने स्टेडियम में कोई उचित सुविधा नहीं है। ट्रैक पर गांवों के लोग पैदल सैर भी करने लगते हैं जिससे उनका अभ्यास प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने बताया कि अग्निवीर भर्ती होने के लिए 1600 मीटर की दौड़ के साथ शारीरिक परीक्षा पास करनी होगी। इसके लिए वो मेहनत कर रहे हैं। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र ने बताया कि स्टेडियम में युवा सेना भर्ती की तैयारियों के लिए शारीरिक अभ्यास के लिए भी पहुंच रहे हैं। इन युवाओं के लिए यहां समुचित सुविधाएं हैं, खिलाड़ी भी सेना भर्ती के लिए अलग से अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed