{"_id":"5e1b72578ebc3e87d30c6f35","slug":"youth-marathan-running-bhiwani-news-rtk536969950","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए 10 किमी तक दौड़े भिवानीवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए 10 किमी तक दौड़े भिवानीवासी
विज्ञापन
भीम स्टेडियम में रन फॉर यूथ-यूथ फॉर नेशन मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री जेपी दलाल। ?
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रविवार को जिला मुख्यालय पर रन फॉर यूथ-यूथ फॉर नेशन मैराथन का आयोजन किया। मैराथन में हर तबके और उम्र के लोगों ने दौड़ लगाई। मैराथन में महिलाएं शामिल थीं। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में उपायुक्त अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, सिवानी के एसडीएम सतबीर सिंह मान भी मौजूद रहे। मैराथन पांच और दस किलोमीटर दूरी की आयोजित हुई। मैराथन में शामिल हजारों युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था।
मैराथन में अपना संदेश देते हुए कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भारत देश युवाओं को देश है, जबकि दुनिया के अधिकांश देशों की आबादी बुजुर्ग अवस्था की ओर है। समाज में परिवर्तन युवा वर्ग ही ला सकता है। स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी।
उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा का प्रयोग सकारात्मकता के साथ समाज हित में करना चाहिए। समाज का दायित्व युवाओं पर ही निर्भर होता है। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित मैराथन के माध्यम से हजारों की संख्या में युवाओं ने पूरे समाज में अपना योगदान देने का संदेश दिया है। युवाओं को अपने लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में संजय दुआ और राजेश बजाज ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, उप पुलिस अधीक्षक बीरेंद सिंह, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल, तहसीलदार रमेशचंद, भाजपा जिला नंदराम धानिया, विक्रम सिंह, जेजेपी जिला प्रधान विजय गोठड़ा, आयुष विभाग के रजिस्ट्रार डॉ. हरीश कुमार, कोच वेद प्रकाश लांबा, विष्णु भगवान, डॉ. मदन मानव, जगदीश जांगड़ा मौजूद थे।