फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth dies due to drowning in pond in Bhiwani of Haryana

दुखद घटना: दिनभर ढोल बजाकर पूरे गांव में उड़ाया गुलाल, शाम को पैर फिसलकर जोहड़ में गिरने से युवक की मौत

Sat, 19 Mar 2022 11:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Mar 2022 11:59 PM IST
सार

जोहड़ में गिरे युवक की देर शाम तक पुलिस के गोताखोर तलाश करते रहे, फिर सुबह जाल डालकर शव बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Youth dies due to drowning in pond in Bhiwani of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में गांव चांग में एक युवक ने धुलेंडी पर दिनभर ढोल बजाकर गांव में खूब रंग गुलाल उड़ाया, लेकिन शाम को जोहड़ किनारे आराम करना महंगा पड़ा। बैठने के दौरान युवक का पांव फिसल गया और वह जोहड़ में जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। देर रात तक पुलिस के गोताखोरों ने जोहड़ में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह पुलिस ने गोताखोरों के साथ जोहड़ में जाल डाला, जिसके बाद शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की। 
विज्ञापन


गांव चांग निवासी 35 वर्षीय सुरेश कुमार ढोल बजाने का काम करता था। धुलेंडी पर वह दिनभर ढोल बजाकर खुशियों के रंग गुलाल उड़ा रहा, लेकिन शाम को वह जोहड़ के समीप थोड़ा आराम करने के लिए बैठा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। तैराना नहीं जानने की वजह से डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी गुजरानी पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस के गोताखोरों ने जोहड़ में कई घंटे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन पुलिस को डूबे हुए युवक व्यक्ति का कोई पता नहीं लगा। देर रात को सर्च अभियान रोक दिया। शनिवार सुबह फिर से पुलिस गोताखोरों के साथ जोहड़ पर पहुंची और जाल डालकर जोहड़ से डूबे हुए सुरेश का शव पुलिस को बरामद हो गया।


गुजरानी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी सीताराम ने बताया कि मृतक का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पिता महेंद्र के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed