फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth commits suicide by hanging a rope on the hook of the fan

पंखे के हुक पर रस्सी का फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging a rope on the hook of the fan
गांव खरककलां में घर के अंदर पंखे के हुक पर रस्सी का फंदा लगाकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक पत्नी की मौत के बाद घर में अकेला रहता था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और मृतक की बहन के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

मामले के अनुसार गांव खरककलां निवासी 33 वर्षीय कर्मवीर रोहतक की एक फैक्टरी में काम करता था। कुछ साल पहले उसकी पत्नी की डिलिवरी के दौरान मौत हो गई थी। उसके एक छोटे बच्चे का पालन पोषण उसका भाई कर रहा है। मृतक का एक भाई और चार बहनें हैं। कर्मवीर घर पर अकेला ही रहता था। रविवार शाम को कर्मवीर ने घर के अंदर पंखे के हुक पर रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी तो मामले की सूचना खरककलां पुलिस चौकी में दी गई। जांच अधिकारी एएसआई गिरिराज मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। जांच अधिकारी एएसआई गिरिराज ने बताया कि मृतक की बहन मूर्ति के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed