{"_id":"6140fd078ebc3eb6cd30459e","slug":"youth-commited-suicide-in-naurangabad-bhiwani-news-hsr6117024166","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौरंगाबाद के खेतों में नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौरंगाबाद के खेतों में नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
भूपेश की फाइल फोटो।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। अपने घर से करीब 25 किलोमीटर दूर गांव नौरंगाबाद के खेतों में नीम के पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भूपेश के शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि योगेश जट नामक व्यक्ति ने उसके भाई से साढ़े 28 लाख रुपये लिए थे। सुसाइड नोट में भी भूपेश ने लिखा है कि उसे योगेश से रुपये लेने थे, लेकिन वह दे नहीं रहा।
सदर थाना पुलिस को दिए बयान में गांव जाटूलुहारी निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वे दो भाई और पांच बहनें हैं। नरेश ने बताया कि वह सबसे बड़ा है और ड्राइवरी का काम करता है। उसका छोटा भाई 36 वर्षीय भूपेश लुधियाना की एक ट्रांसपोर्ट में 15 हजार रुपये में नौकरी करता था। करीब एक माह पहले ही वह अपने घर आया था। नरेश ने शिकायत में बताया कि उसके भाई भूपेश ने उसे बताया था कि योगेश जट नामक युवक से उसका लेनदेन था, लेकिन आरोपी उसके साढ़े 28 लाख रुपये देने से इनकार कर रहा था। इसी बात को लेकर उसका भाई भूपेश काफी परेशान रहता था। सोमवार की सुबह भूपेश घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वह नहीं लौटा। खरक पुलिस का फोन आया कि उसका भाई नौरंगाबाद के खेतों में नीम के पेड़ पर फंदे से लटका है। इस सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। गांव नौरंगाबाद में खेत मालिक ने नीम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना उसने सरपंच को दी थी। जिसके बाद मामले की जानकारी खरक पुलिस चौकी में दी गई। खरक पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एएसआई गिरिराज ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और फिर शव को फंदे से नीचे उतरवा नागरिक अस्पताल लाए।
सुसाइड नोट में लिखा आरोपी का नाम और फोन नंबर
भूपेश की पॉकेट से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। भूपेश ने आरोपी योगेश जट का नाम अंग्रेजी में लिखा था और उसके दो फोन नंबर भी उसने लिखे थे। इसके अलावा सुसाइड नोट में उसने यह भी लिखा कि योगेश जट उसके साढ़े 28 लाख रुपये खा गया। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
दो बेटों का पिता था भूपेश
भूपेश दो बच्चों का पिता था। उसके दो लड़के हैं। बड़ा लड़का अक्षय दस साल का, जबकि छोटा लड़का लक्ष्य आठ साल का है। उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ गांव में ही रहती है, जबकि भूपेश लुधियाना की ट्रांसपोर्ट में करीब तीन साल से नौकरी करता था।
जांच की जा रही है
मृतक भूपेश हांसी रोड के गांव जाटूलुहारी का रहने वाला था, लेकिन उसका शव रोहतक रोड के गांव नौरंगाबाद में खेतों पर नीम के पेड़ से लटका मिला है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक के भाई नरेश की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-एएसआई गिरिराज, जांच अधिकारी, खरक पुलिस चौकी।