फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth caught with drugs, mob attacked police team

Bhiwani: मादक पदार्थ के साथ आरोपी को पकड़ा तो 8-10 युवकों ने किया पुलिस पर हमला, तीन गिरफ्तार

Thu, 04 Aug 2022 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2022 02:03 AM IST
सार

पुलिस टीम के कुछ सदस्य सिविल वर्दी में थे। आरोपी ने जब रुकवाने का कारण पूछा तो पुलिस कर्मी ने पहचान पत्र दिखाकर तलाशी की बात कही। इस पर आरोपी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। काफी लोग एकत्रित हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Youth caught with drugs, mob attacked police team
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

भिवानी के गांव खानक में पुलिस ने एक युवक को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा तो उसके 8-10 साथियों ने पुलिस कर्मचारी पर हमला कर दिया। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को काबू किया। वहीं पहले पकड़े गए युवक से 5.35 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने तीन नामजद सहित आरोपियों को छुड़ाने पहुंचे 8-10 अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस को मुखबरी मिली की खानक निवासी सुमित हिसार से हेरोइन खरीदकर कर मोटरसाइकल से खानक ला रहा है। नाकाबंदी कर आरोपी को काबू किया जा सकता है। पुख्ता मुखबरी के बाद पुलिस टीम ने नाकेबंदी की। इस दौरान हिसार की तरफ से आए मोटरसाइकिल को रुकवाया गया व पूछताछ की गई।
विज्ञापन


पुलिस टीम के कुछ सदस्य सिविल वर्दी में थे। आरोपी ने जब रुकवाने का कारण पूछा तो पुलिस कर्मी ने पहचान पत्र दिखाकर तलाशी की बात कही। इस पर आरोपी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान काफी लोग एकत्रित हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी सुमित को काबू कर लिया। पुलिस टीम के अनुसार इसी बीच सुमित का भाई सचिन मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही सुरेंद्र जो आरोपी सुमित को पकड़े हुए था। सचिन ने आते ही सिपाही पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सचिन आरोपी सुमित व हेरोइन को लेकर भागने लगा। झाड़ियों में भागते समय आरोपी गिर गए। इस दौरान पुलिस ने सचिन को भी काबू कर लिया। आरोपियों को बचाने के लिए कई लोग एकत्रित हो चुके थे।

पुलिस ने सचिन के साथ आए सोमबीर को भी काबू कर लिया। इन्होंने राजेश का नाम व 8-10 अन्य आरोपियों की मदद में शामिल होने की बात मानी। इसी बीच जांच से सबंधित एसडीओ को बतौर अधिकारी मौके पर बुलाया गया। छानबीन के दौरान 5.35 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।


पुलिस ने सुमित व सचिन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व सोमबीर और 8-10 अन्य के खिलाफ पुलिस पार्टी पर हमला करने सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस बारे में थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed