फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth beaten to death after being held captive in a room on the farm.

Bhiwani News: खेत में बने कमरे में बंधक बनाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death after being held captive in a room on the farm.
मृतक रवि का फाइल फोटो।
भिवानी। गांव दिनोद में सोमवार को रात खेत में बने कमरे में बंधक बनाकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार एक नामजद सहित अन्य खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। सदर थाने के जांच अधिकारी सत्यपाल के मुताबिक दिनोद निवासी दुलीचंद ने बताया कि उसके भतीजे रवि (23) को गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन कर अपने खेत में बुलाया था। रवि करीब दो वर्ष पहले उसके ट्रैक्टर पर चालक के रूप में काम करता था। आरोप है कि रवि के खेत में पहुंचने पर कमरे में बंधक बना लिया। उसके हाथ-पांव बांधकर लाठी-डंडों से पीटा और बाद में अधमरी हालत में कमरे के बाहर फेंक दिया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और रवि को जिला नागरिक अस्पताल लेकर आए जहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रवि तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसका एक भाई और एक बहन है। वह अविवाहित था और गांव में मजदूरी का काम करता था। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के पिता जनेश की शिकायत पर दीपक पुत्र सतबीर सहित अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed