फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth beaten at station, demand for action against outpost in-charge

Bhiwani News: स्टेशन पर युवक की पिटाई, चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग

Wed, 12 Jun 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 12 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten at station, demand for action against outpost in-charge
लोहारू रेलवे स्टेशन पर एक रेलयात्री द्वारा चौकी इंचार्ज द्वारा युवक को धकेलते हुए लिया गया फोटो
लोहारू। मंगलवार को लोहारू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी चौकी इंचार्ज का चाय की रेहड़ी लगाने वाले युवक की कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं अनेक रेल यात्रियों ने इस घटना को पूरे तरीके से चौकी इंचार्ज की दादागिरी बताया हैं। जबकि चौकी इंचार्ज ने सरकारी कार्य में बाधा और वर्दी फाड़ने का मामला बताकर युवक आशीष के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत मुकदमा कर लिया है। घायल युवक आशीष भिवानी के सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं कई संगठनों के लोगों ने इस मामले में जांच कर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


इस घटना के बारे में शहर के सुभाष ढाणी निवासी आशीष ने बताया कि उसके दादा ठेकेदार रामकरण ने करीब 1985-86 रेलवे स्टेशन पर चाय की रेहड़ी लगानी शुरू थी और वह अब अपने पिता के साथ रेलवे स्टेशन पर चाय की रेहड़ी लगाता है। इतने वर्षों के दौरान उनकी कोई शिकायत नहीं हैं।
विज्ञापन

आशीष ने बताया कि उसके साथ कुछ युवकों ने तीन-चार दिन पहले मारपीट की थी और इसकी शिकायत उन्होंने जीआरपी चौकी इंचार्ज बलवंत सिंह को दी थी। मंगलवार को उसने सिर्फ उस शिकायत पर कार्रवाई करने और चौकी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के बारे में कहा था ताकि मारपीट करने वाले युवकों की पहचान हो सके। लेकिन इतनी बात पर ही चौकी इंचार्ज बलवंत सिंह भड़क उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने जातिसूचक गालियां देने के साथ ही उसे जबरदस्ती चौकी की बैरक में ले गए और लात घूसों से पिटाई शुरू कर दी। इतने में वहां मौजूद सवारियों ने न केवल घटना का वीडियो बना लिया बल्कि बैरक में घुसकर चौकी इंचार्ज की पिटाई से भी बचाया। एक रेलयात्री ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर लगने वाली सभी चाय की रेहड़ी और रेलवे स्टेशन के बार खड़े होने वाले वाहनों के मालिकों से मंथली वसूली जाती है। यह मामला मंथली को लेकर भी हो सकता है। यहीं नहीं उक्त चौकी इंचार्ज का ऐसा ही एक मामला पहले भी उच्च अधिकारियों तक पहुंच चुका है। इसमें बाद में सुलह हो गई थी। बहरहाल इस घटना के बाद से दलित समाज के लोगों में प्रशासन के प्रति भारी रोष देखने को मिल रहा है तथा लोगों ने पीड़ित युवक को न्याय दिलाने की मांग की है।

बदतमीजी की और वर्दी फाड़ दी

चौकी इंचार्ज बलवंत सिंह ने युवक के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि युवक आशीष ने रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान उनके साथ बदतमीजी की और उनकी वर्दी फाड़ दी। उन्होंने जातिसूचक शब्द बोलने के आरोपों से इन्कार कर दिया और कहा कि वह युवक अब अपने बचाव में अनावश्यक आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed