फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth attacked with knife in broad daylight in Tosham

Bhiwani News: तोशाम में दिनदहाड़े युवक पर चाकू से किया हमला

Sat, 17 Feb 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 17 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with knife in broad daylight in Tosham
तोशाम। वीरवार शाम को मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नजदीक जमालपुर निवासी एक युवक पर दो अज्ञात युवकों ने चाकू और लोहे की नुकीली वस्तुओं से हमला कर दिया। हमले में लगी चोटों से युवक लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को आनन-फानन में नजदीक के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद घायल युवक की पत्नी मंजू ने आरोप लगाते हुए बताया कि पति संजय और वह तोशाम में किसी कार्य के लिए आए थे। इस दौरान मॉडल स्कूल के नजदीक दो युवकों ने अकेला देखकर चाकू तथा लोहे के सरिया से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पत्नी मंजू ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई थी। उसी के चलते आरोपी युवक ने मौका पाकर उसके पति पर हमला कर दिया और हमले में उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्पश्चात भीड़ एकत्रित होती देखकर आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक जहां घायल युवक उपचाराधीन है और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी हुई थी। थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि घायल फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। जल्दी ही घायल के बयान लेकर आगामी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में दो भाइयों ने किया चाकुओं से जानलेवा हमला
भिवानी। खरक कलां में पुरानी रंजिश में दो भाइयों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने व्यक्ति की एक उंगली भी काट डाली। वहीं चाकुओं से कई जगह शरीर पर वार किए। गंभीर हालत में घायल को रोहतक पीजीआई ले जाया गया। वहीं वारदात के बाद दोनों भाई मौका से भाग गए। सदर पुलिस ने इस संबंध में दोनों भाइयों पर हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव खरक कलां निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि 15 फरवरी की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह अपने घर से घूमने के लिए गया था। इसी दौरान योगेश उर्फ भोली और उसके भाई आकाश ने उसके साथ गाली गलौज किया और फिर चाकुओं से उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकू से उसकी गर्दन और सिर पर वार किए। वहीं बचाव करने लगा तो एक हाथ की उंगली भी काट डाली। उसने बताया कि एक माह पहले योगेश की उसके साथ कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपी भाईयों ने उस पर जान लेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल श्यामसुंदर को उसका भाई नवरत्न रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचा, जहां उसका उपचार कराया। वहीं सदर पुलिस ने इस संबंध में दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ हत्या प्रयास सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed